भीलवाड़ा

रीट इम्तिहान से पहले एसडीएम को जोड़ने पड़े हाथ

जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट - देरी पहुंचे अभ्यर्थियों से जुड़ा मामला

2 min read
रीट इम्तिहान से पहले एसडीएम को जोड़ने पड़े हाथ

भीलवाड़ा

जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा ( रीट) दूसरे दिन भी 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पारियों में संपन्न हुई। रविवार को भी तय समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इसके चलते कुछ केंद्रों के बाहर थोड़ी देर हंगामे की िस्थति भी बनी। केंद्र के कार्मिकों एवं अधिकारियों ने नियमों की जानकारी देकर अभ्यर्थियों को जैस-तैसे शांत किया। इधर, केंद्र के भीतर जहां अभ्यर्थी रीट का इम्तिहान देने में व्यस्त थे तो कुछ अभ्यर्थियाें के परिजनों बाहर बच्चों को संभालते हुए नजर आए। सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में तय समय के बाद पहुंची विशेष योग्यजन अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। उसने काफी देर तक गुहार लगाई। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा के सामने भी हाथ जोड़े एवं प्रवेश का निवेदन किया, लेकिन एसडीएम ने भी हाथ जोड़ते हुए नियमों की जानकारी देकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। यहीं पर परीक्षा केंद्र को तय समय से दस मिनट पहले ही बंद कर देने से भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। बाद में अधिकारियों को जानकारी मिलने पर गेट खुलवाया गया।

लगाई दौड़, जांच के बाद प्रवेश
पहले दिन कई अभ्यर्थियों को देरी से परीक्षा में शामिल नहीं होने देने की िस्थतियां सामने आने के बाद दूसरे दिन समय पर पहुंचने के लिए कई अभ्यर्थियों में दौड़भाग भी देखी गई। समय पर केंद्र पर पहुंच अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।वहीं देरी पर परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों में निराशा देखी गई। इधर, केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की विभिन्न स्तरों पर जांच की गई। इस दौरान परीक्षा के तय नियमों से उलट पहनावे व सामग्री भी केंद्र के बाहर ही रखवा दिया गया।

मैं हूं, चिंता मत करना

विशेष योग्यजन सहित अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने में परिजन भी व्यस्त रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में एक विशेष योग्यजन अभ्यथीZ को परिजन गोद में उठाकर केंद्र तक ले जाते नजर आए। इधर, दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शाम को अधिकारियों ने राहत महसूस की।
------
पहली पारी

8550 पंजीकृत अभ्यर्थी
8258 उपिस्थत अभ्यर्थी

96.58 फीसदी उपिस्थति
------

दूसरी पारी
8388 पंजीकृत अभ्यर्थी

7789 उपिस्थत अभ्यथीZ

Published on:
24 Jul 2022 11:04 pm
Also Read
View All