भीलवाड़ा

संकल्प किया और बदल दी उजाड़ पार्क की तस्वीर

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर की महिला टीम ने उजाड़ पार्क को हराभरा करने की ठानी और करीब दो साल की मेहनत के बाद पार्क हरियाली से खिल उठा। इसी पार्क की तस्वीर बदलने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
less than 1 minute read
Resolved and changed the picture of the desolate park
Resolved and changed the picture of the desolate park


भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर की महिला टीम ने उजाड़ पार्क को हराभरा करने की ठानी और करीब दो साल की मेहनत के बाद पार्क हरियाली से खिल उठा। इसी पार्क की तस्वीर बदलने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई उद्यान विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व सचिव कौशल्या पाराशर आदि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि दो साल पहले पार्क कंटीली झाडियों में तब्दील था, यहां जहरीले जीव पसरे हुए थे, लोग पार्क से दूरी बनाए हुए थे, बिजली व पानी की सुविधा पार्क में नहीं थी। पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत उनकी टीम जाग्रत हुई, नगर विकास न्यास ने सहयोग किया और पार्क की तस्वीर अब बदल गई। यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क बने, इसकी पहल की जा रही है।

अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने पार्क में न्यास सचिव रजनी माधीवाल, अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक मोहम्मद रफीक अंसारी, सहायक अभियंता तेजमल शर्मा व रामप्रसाद जाट के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ जनों व पार्षद इंदू टांक व हेमेन्द्र सिंह काछोला ने भी पत्रिका अभियान के तहत पार्क में हुए बदलाव की तारीफ की।

Updated on:
22 Mar 2021 01:00 pm
Published on:
22 Mar 2021 01:00 pm