भीलवाड़ा

बीस साल पहले छाेड़ दिया था रियाज ने आसींद

उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज आसींद का रहने वाला है। लेकिन बीस साल पूर्व उसने गांव छोड़ उदयपुर में बस गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2022, 11:07 PM IST
बीस साल पहले छाेड़ दिया था रियाज ने आसींद
बीस साल पहले छाेड़ दिया था रियाज ने आसींद

उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज आसींद का रहने वाला है। लेकिन बीस साल पूर्व उसने गांव छोड़ उदयपुर में बस गया था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आरोपी के दो भाई दिहाढ़ी मजदूर है और आसींद में रहते है। इसका पता चलने पर आसींद पुलिस ने उनके पैतृक मकान और भाइयों की सुरक्षा बढ़ा दी है। Bhilwara-Udaipur murder case उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

आसींद थानाप्रभारी सतीश मीणा ने बताया कि Brothers police increased security आरोपी रियाज आसींद का रहने वाला है। शादी के बाद वर्ष-2001 में उदयपुर चला गया था। उसके बाद वहीं परिवार समेत वहीं बस गया। रियाज के पिता की मृत्यु के बाद उनके पैतृक मकान को बेच दिया था। उसके दो भाई आसींद में ही अलग रहते है। इसका पता चलने पर आसींद डीएसपी रोहित मीणा व सीआई मीणा भाइयों के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। उसके बाद रियाज के पैतृक मकान और दोनों भाइयों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
----
भीलवाड़ा बंद का आह्वान, ज्ञापन देने के बाद खुलेगा
विभिन्न हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह सवा दस बजे सूचना केन्द्र चौराहे पर एकत्र हो गए। वहां से रैली के रूप में जिला कलक्टे्ट पहुंच कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जाएगी। इस दौरान ज्ञापन से पूर्व बाजार बंद रहेंगे। प्रदर्शन के बाद बाजार खोला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All