भीलवाड़ा

सवारी उतार रही मिनी बस को ट्रेवल्स बस ने मारी टक्कर, 16 घायल

भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79 पर शुक्रवार रात सवारियां उतार रही एक मिनी बस को पीछे से आ रही ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 9:34 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Bhilwara latest hindi news, latest hindi news in bhilwara
हादसे के बाद पलटी बस

रायला।
भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79 पर शुक्रवार रात सवारियां उतार रही एक मिनी बस को पीछे से आ रही ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। जिसमें से पांच गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रैफर किया गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मिनी बस पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रेवल्स बस चालक मौके से बस को भगा ले गया। सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार रायला थाने के पास रायला कुण्डिया मार्ग पर चलने वाली मिनी बस सवारियां उतार रही थी। पीछे से तेज गति से आ रही ट्रेवल्स बस से टक्कर मार दी। जिससे मिनी बस पलट गई। बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। जिन्हें रायला के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से पांच गंभीर घायल श्योमसा निवासी शिवराज पुत्र उदा गुर्जर, कुण्डिया निवासी समीम बानो पत्नी गनी मोहम्मद, कैरपुरा निवासी नौसर पत्नी मानाराम मीणा, कुण्डिया निवासी अनू पत्नी श्रवण खटीक व रायला निवासी गोपाल पुत्र बालूराम खटीक को भीलवाड़ा रैफर किया गया। ट्रेवल्स बस चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया। सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।


चिकित्सालय में फिर अखरी स्टाफ की कमी
रायला प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ की कमी से घायलों के उपचार में देरी हुई। जानकारी के अनुसार चिकित्सालय में करीब छह लोगों का नर्सिंग स्टॉफ था। जिसमें चार लोगों को आज ही स्नानांतरण हो जाने से रिलीव कर दिया। अब चिकित्सालय में दो लोग होने के कारण घायलों को उपचार में देरी हुई।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?