
एक ट्रक चालक को झपकी आ जाने से अनियन्त्रित होकर दुकान में जा घुसा
शाहपुरा।
कस्बे से भीलवाड़ा की तरफ जा रहा एक ट्रक चालक को झपकी आ जाने से अनियन्त्रित होकर दुकान में जा घुसा। ट्रक के टकराने से दीवार व शटर टूट गई। टक्कर के बाद जाग होने से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक भीलवाड़ा मार्ग पर बने गैस एजेंसी के संचालक रामेश्वरलाल सोलंकी के दुकान से जा टकराया। जोर से धमाके की आवाज सुनकर सोलंकी व आसपास के लोग जाग उठे। भवन के नीचे एक ट्रक को दुकान में घुसा देख ट्रक चालक मौक से भाग छूटा। बाद में पता चला कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियन्त्रित होकर भीलवाड़ा हाईवे को छोड़ मार्ग से करीब 20 फीट अन्दर की तरफ जाकर दुकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से दुकान की दीवार व शटर टूट गया।
दुकान के बाहर रेत व पत्थर होने से ट्रक की गति कम हो गई अन्यथा दुकान के उपर बनी दो मंजिला मकान ध्वस्त हो सकता था। उस समय मकान में दुकान मालिक के परिजन सो रहे थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नशे में छात्रा से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी
भीलवाड़ा के माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एक युवक के नशे में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ कर उत्पात मचाना भारी पड़ गया। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आई। उपनिरीक्षक मेघना त्रिपाठी ने बताया कि युवक कौशल व्यास शुक्रवार को नशे में धुत होकर एमएलवी कॉलेज के कमरा नंबर ४६ के बाहर छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उत्पात मचा रहा था। जिसे कुछ छात्रों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। काफी मशक्कत के बाद कौशल को प्राचार्य कक्ष में बिठाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसे बाद में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Published on:
17 Nov 2017, 8:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.