5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे केबल चोरी में लिप्त गिरोह का राज खुला, चार गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भीलवाड़ा रेल खंड में विद्युत केबल की चोरी में लिप्त गिरोह का राज फाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 16 Nov 2017, 10:48 PM IST

Bhilwara, Bhilwara news, Railway Cable Stolen Gang Arrested in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भीलवाड़ा रेल खंड में विद्युत केबल की चोरी में लिप्त गिरोह का राज फाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

भीलवाड़ा।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भीलवाड़ा रेल खंड में विद्युत केबल की चोरी में लिप्त गिरोह का राज फाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी विनोद जांगडे़ ने बताया कि भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से गुलाबपुरा स्टेशन के मध्य विद्युतिकरण के तहत पोल लगाने व केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

READ: राजस्थान की अस्मिता से जुड़ा है पद्मिनी का गौरव, संगठनों ने चेताया

इस रेल मार्ग के मध्य चार माह के दौरान सरेरी-जोधडास तथा रायला- लाम्बिया के मध्य विद्युत पोलों से कई मीटर लम्बी ताम्बे की केबल व उपकरण चोरी हो गए। चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए मण्डल सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता सोनी ने सहायक सुरक्षा आयुक्त पोखरमल मीणा के नेतृत्व में निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक राहुल जानू, सहायक उपनिरीक्षक सतीश की टीम गठित की।

READ: यूआईटी के लिपिक को लग गई एसीबी की भनक, नहीं ली घूस की राशि

सदर पुलिस की मिली मदद
टीम को अनुसंधान के दौरान सदर थाना क्षेत्र में भडाणीखेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक की विद्युत रेलवे पोल से गिरने से मौत होने और इसी मौत के मामले में भडाणीखेड़ा निवासी प्रकाश कीर व राधाकृष्ण गुर्जर के सदर पुलिस की हिरासत में होने की सूचना मिली। आरपीएफ की टीम ने बाद में सदर थाने की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपितों ने रेलवे केबल व अन्य उपकरण चुराने की वारदात दो अन्य साथियों भडाणी खेड़ा के ही गोपाल गुर्जर व नन्दलाल कीर के साथ मिल कर करना कबूल किया। टीम ने दोनों आरोपितों को भी चोरी की वारदात में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपितों की निशादेही पर रेलवे की चोरी गई केबलों का कुछ हिस्सा भी बरामद किया। चारों आरोपितों को गुरुवार दोपहर बाद अजमेर स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। यहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में एक बाल अपचारी भी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़