भीलवाड़ा

सड़क दुर्घटना प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि मानवीय भूल का परिणाम

एमएलवी कॉलेज में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, यातायात नियम और लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की बारीकियों और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लवलीश कुमार टेलर ने विद्यार्थियों से कहा कि […]

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
Road accidents are not natural disasters, but the result of human error.
  • एमएलवी कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरुकता कार्यक्रम

एमएलवी कॉलेज में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, यातायात नियम और लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की बारीकियों और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लवलीश कुमार टेलर ने विद्यार्थियों से कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कोई प्राकृतिक आपदा नहीं हैं, बल्कि ये मानवजनित हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और नियमों के पालन से इन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने वर्तमान में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर गहन प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, गुड सेमेरिटन, इंश्योरेंस, एम-परिवहन और डिजिलॉकर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में समझाया।

जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष आनंद ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजश्री सेठी ने किया और आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रतिभा पारीक ने जताया। इस अवसर पर शैक्षणिक प्रभारी ममता चांवरिया, डॉ. देवकांत शर्मा, सुनीता चौधरी, सुमन पलासिया, सविता टॉक, अश्विनी कुमार जोशी, ज्योति जांगिड़ और निशांत कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Updated on:
04 Feb 2026 08:06 pm
Published on:
04 Feb 2026 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर