भीलवाड़ा

बिना अनुमति काटी सड़क, जियो फाइबर पर मामला दर्ज

नगर परिषद ने बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर जियो फाइबर के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कंपनी ने सड़क कटिंग के लिए परिषद को राजस्व भी नहीं चुकाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 9:59 PM IST
Road cut without permission, case filed against Jio Fiber
Road cut without permission, case filed against Jio Fiber

भीलवाड़ा. नगर परिषद ने बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर जियो फाइबर के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कंपनी ने सड़क कटिंग के लिए परिषद को राजस्व भी नहीं चुकाया।

पुलिस के अनुसार परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी की ओर से रिपोर्ट में कहा गया कि सेशन कोर्ट चौराहे से जेल चौराहे तक जियो फाइबर नेटवर्क कम्पनी बिना स्वीकृति के रोड कटिंग का कार्य कर रही है। इससे परिषद को राजस्व हानि हो रही है। रोड कटिंग करके मलबे को सड़क पर डाला जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। हर पल दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। परिषद के दस्ते की ओर से कार्य को रूकवाया गया। लेकिन कम्पनी की ओर से कार्य नहीं रोका गया। इससे सरकारी सम्पति को नुकसान को रहा है। रास्ता भी बाधित हो रहा है। खासतौर से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई जाम के हालात बन रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस

भीलवाड़ा हत्याकांड में खुलासा: महिला का शव जलाने के बाद छत की कराई थी मरम्मत, सबूत तलाशने में जुटी पुलिस

Bhilwara Crime: जिस छत पर जलाया महिला का शव, वारदात के बाद वहीं 40 लोगों ने की मटन पार्टी; खुलासे से पुलिस भी हैरान

भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं