भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में होगा आरपीएल का रोमांच

फटाफट क्रिकेट यानी इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच के बीच भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन (आरसीए) प्रदेश के एसएमएस स्टेडियम जयपुर के साथ ही जिलों के नए क्रिकेट मैदान पर प्रदेश की पहली राजस्थान क्रिकेट लीग (आरपीएल) के मैच आयोजित करेगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
2 min read
भीलवाड़ा में होगा आरपीएल का रोमांच
भीलवाड़ा में होगा आरपीएल का रोमांच

फटाफट क्रिकेट यानी इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच के बीच भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन (आरसीए) प्रदेश के एसएमएस स्टेडियम जयपुर के साथ ही जिलों के नए क्रिकेट मैदान पर प्रदेश की पहली राजस्थान क्रिकेट लीग (आरपीएल) के मैच आयोजित करेगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

बांसवाड़ा में हाल ही नव निर्मित हरिदेव जोशी स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर गत 6 अप्रेल को आरसीए ने जिला प्रशासन से एमओयू किया है। इसके तहत बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ठीकरिया में नव निर्मित स्टेडियम में क्रिकेट की गतिविधियां संचालित करने और स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकसित करने समेत कई अनुबंध किए गए।


बांसवाड़ा जिला क्रिकेट सचिव मनीष कुमार दवे ने बताया कि आरपीएल को लेकर ठीकरिया के हरिदेव जोशी स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मापदंड के अनुरूप आरसीए विकसित कर रहा है। यहां जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही देश के प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा देखने को मिलेगा।

प्रदेश के इन क्रिकेटरों की धूम

आईपीएल में अभी बल्ले व गेंद से रंग जमा रहे राजस्थान के दीपक चाहर, राहुल चाहर, रवि विश्नोई, खलील, लमरोर के साथ ही रणजी खिलाड़ी यश कोठारी समेत कई दिग्गज क्रिकेटर आरपीएल में भी अपना जलवा बिखर सकेंगे।

राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष एवं भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ सचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। बीसीसीआई ने भी आरपीएल करवाने की मंजूरी दे दी है। प्रतियोगिता का स्वरूप जल्द स्पष्ट होगा। स्पर्धा के लिए आरसीए भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर के स्टेडियम में नई क्रिकेट पिच तैयार कर रही । जबकि जयपुर और जोधपुर स्टेडियम की पिच पहले से अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप है। कोशिश यही होगी की आरपीएल के मैच प्रदेश के उन सभी जिलों में खेले जाएं, जहां अच्छे स्टेडियम हैं।

आरसीए के पूर्व संयुक्त सचिव एवं भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष महेन्द्र नाहर ने बताया कि भीलवाड़ा में सुखाडि़या स्टेडियम की काया पलट की जा रही है। यहां का स्टेडियम अंतरराष्ट्ीय मापदंड के अनरूप नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। यहां की विकेट, दर्शक दीघा, पैवलियन, वीआईपी बॉक्स, स्कोरिंग बोर्ड आदि नगर विकास न्यास व आरसीए की मदद से विकसित किए जा रहे है।

Published on:
25 Apr 2023 04:11 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी