भीलवाड़ा

सांवलिया सेठ पर दस करोड़ का चढ़ावा

प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर देश का अटूट आस्था एवं विश्वास का केन्द्र माना जाता है। यहां देश ही नहीं वरना दुनियां के विभिन्न कोनों से सांवलिया सेठ के भक्त दर्शन एवं पूजा के लिए आते है। करोड़ों की नगदी के साथ ही जेवर समेत यहां इस बार दस करोड़ से अधिक का चढ़ावा आया है। sanwaliya seth par das karod ka chadhava

less than 1 minute read
सांवलिया सेठ पर दस करोड़ का चढ़ावा

मान्यता है कि प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में यूं तो यहां सभी की मन्नतें पूरी होती है, लेकिन कई ऐसे भी होते है जो कि मन्नतें पूरी होने पर दिल खोल कर दान कर देते है। इनमें कुछेक ऐसे भी है जो मन्नत पूरी होती है, उसका प्रतीकात्मक भी सोने व चांदी में चढ़ाते है। यही कारण है कि यहां मंदिर में नगद चढ़ावा ही साल में पांच से दस करोड़ तक पहुंच जाता है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर है। यहां मंदिर के भंडार में आए सोने, चांदी के जेवर व नगदी की गणना का तीसरा दौर मंगलवार को ही संपन्न हुआ है। भंडार की तीसरी दौर की अंतिम गणना के बाद भंडार से 9 करोड़ 47 लाख 71 हजार 556 की राशि प्राप्त हुई है। नगदी के साथ ही जेवर समेत यहां इस बार दस करोड़ से अधिक का चढ़ावा आया है।

रिजर्व बैंक ने हाल ही दो हजार रुपए को चलन में प्रतिबंधित किया है। यहां भंडारे में भी दो हजार के नोटों का भी ढेर चढ़ावे में मिला है।

इस महीने में भंडार व बैठ कक्ष में स्वर्ण रजत आभूषण व सामग्री तथा नगदी का भी एकमुश्त रेकार्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है। भंडार से स्वर्ण 130 ग्राम, रजत आभूषण13 किलो 500 के अलावा भेंट कक्ष में स्वर्ण 2 किलो 16.700 ग्राम तथा 61 किलो 836.500 ग्राम रजत आभूषण व सामग्री प्राप्त हुए है, जो पिछले कई वर्षों से सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इसके अलावा ऑनलाइन, मनीआर्डर व नगद राशि के रूप में मंदिर कार्यालय में 1 करोड़ 13 लाख रुपए प्राप्त हुए है।

Published on:
20 Jun 2023 09:57 pm
Also Read
View All