भीलवाड़ा

मोपेड की डिक्की से 25 लाख बरामद, चालक को हिरासत में लिया

प्रतापनगर पुलिस ने पुर रोड पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए मोपेड की डिक्की से 25 लाख रुपए जब्त किए। चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इस नकदी के बारे में जांच की जा रही है। थानाप्रभारी महावीर मीणा को सूचना मिली कि पुर रोड पर गंगापुर तिराहे के निकट एक व्यक्ति हाथ में नकदी से भरा बैग ला रहा है। पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति बैग को मोपेड की डिक्की में रखते हुए मिला।
less than 1 minute read
Nov 07, 2023
मोपेड की डिक्की से 25 लाख बरामद, चालक को हिरासत में लिया
मोपेड की डिक्की से 25 लाख बरामद, चालक को हिरासत में लिया

प्रतापनगर पुलिस ने सोमवार शाम को पुर रोड पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए मोपेड की डिक्की से 25 लाख रुपए जब्त किए। चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इस नकदी के बारे में जांच की जा रही है। थानाप्रभारी महावीर मीणा को सूचना मिली कि पुर रोड पर गंगापुर तिराहे के निकट एक व्यक्ति हाथ में नकदी से भरा बैग ला रहा है। पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति बैग को मोपेड की डिक्की में रखते हुए मिला।

पुलिस ने बैग को खोला तो पांच-पांच सौ के 50 बंडल मिले। इसमें कुल 25 लाख रुपए की राशि निकली। चालक ने नाम ब्रह्मपुरी (जित्याखेड़ी) निवासी पूर्णाशंकर शर्मा बताया। बड़ी रकम के बारे में पूर्णाशंकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नकदी व मोपेड को जब्त कर चालक को थाने लाया गया। राशि के सम्बंध में आयकर विभाग को सूचित किया गया। नकदी के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके बाद ही पता चलेगा की बड़ी रकम कहां से लाई गई और कहां ले जाना था।

Published on:
07 Nov 2023 11:03 am