Sahada by-election count on 2nd, Kovid enters negative सहाड़ा उप चुनाव की मतगणना 2 मई को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना दो कक्षों में सात-सात टेबल पर होगी। तीसरा कक्ष पोस्टल व सर्विस डाक के लिए रहेगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी।
भीलवाड़ा। सहाड़ा उप चुनाव की मतगणना 2 मई को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना दो कक्षों में सात-सात टेबल पर होगी। तीसरा कक्ष पोस्टल व सर्विस डाक के लिए रहेगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। Sahada by-election count on 2nd, Kovid enters negative
मतगणना स्थल पर अधिकारियों, अभ्यर्थियों, कार्मिकों, पुलिस कार्मिकों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकत्र्ता, मीडिया प्रतिनिधियों की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। वैक्सीन के दो डोज लगाने का प्रमाण पत्र पेश करने पर भी प्रवेश हो सकेगा। वही कोविड19 की गाइडलाइन की पालना में परिणाम आने के बाद रैली के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना स्थल पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में गुरुवार को जिला निर्वाचन विभाग ने कलक्ट्रेट में आरटीपीसीआर केन्द्र स्थापित किया है। यहां मतगणना में शामिल होने वाले राजकीय कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। शुक्रवार को भी यहां 22 कर्मियों की जांच की गई।