भीलवाड़ा

छुट्टी के दिन भी खाते में आएगा वेतन, एटीएम से पैसे निकालना महंगा

एक अगस्त से कई बदलाव

2 min read
Jul 30, 2021
छुट्टी के दिन भी खाते में आएगा वेतन, एटीएम से पैसे निकालना महंगा

भीलवाड़ा।
एक अगस्त से बैंकिंग सिस्टम में कई अहम बदलाव होंगे, जो आमजन की जिंदगी से जुड़े हैं। कुछ बदलाव जहां जेब पर भारी पड़ेंगे तो कुछ राहत देंगे। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आएगा। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं।
एक अगस्त से रविवार या दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पैसा बैंक खाते में आएगा। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संचालित एनएसीएच से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। एनएसीएच सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी।
लेनदेन चार्ज बढेग़ा
एक अगस्त से एटीएम से पैसा निकालने के नियम बदलेंगे। रिजर्व बैंक ने हाल में एटीएम ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिए। इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 से १7 रुपए कर दिए। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज 5से बढ़ाकर 6 रुपए किया है।
- आईसीआईसी ने बदले नियम
एक अगस्त से आईसीआईसी बैंक के एटीएम से कैश निकालना महंगा होगा। चेकबुक नियम भी बदलेंगे। बैंक अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन देता है। 4 बार पैसा निकालने के बाद चार्ज देना होगा। फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 150 रुपए देने होंगे। आईसीआईसी के ग्राहक होम ब्रांच से एक लाख रुपए प्रति दिन निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर 5 रुपए प्रति 1000 पर देना होगा। होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25 हजार तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है। उसके बाद 1000 रुपए निकालने पर 5 रुपए देना होगा।
आईपीपीबी में यह बदलाव
एक अगस्त से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज लेने लगेंगे। अभी आईपीपीबी डोरस्टेप बैंकिंग निशुल्क है। एक अगस्त से बैंक हर ग्राहक से डोरस्टेप बैंकिंग में कुछ सर्विस पर 20 रुपए और जीएसटी लेने वाला है। डाकघर के प्रॉडक्ट जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ, आरडी, एलआरडी के लिए 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा। मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा।

Published on:
30 Jul 2021 08:00 am
Also Read
View All