भीलवाड़ा

बाजार सजे, कोरोना बढऩे से रंगों की बिक्री घटी

रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी 3 अप्रेल को
less than 1 minute read
Apr 01, 2021
बाजार सजे, कोरोना बढऩे से रंगों की बिक्री घटी
बाजार सजे, कोरोना बढऩे से रंगों की बिक्री घटी

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा शहर में रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी में अब दो दिन ही बचे हैं। शहर के प्रमुख बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नम्बर तीन समेत कई जगह रंग- गुलाल, पापड़-पापड़ी की दुकानें सज गई है, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और गर्मी के कारण इस बार रौनक कम दिख रही है। व्यापारियों ने भी कोरोना गाइडलाइन में सख्ती के चलते इस बार माल कम मंगवाया है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल जिले में होली व शीतला सप्तमी के बाद कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार होली से पहले व बाद में लगातार संक्रमितों की संख्या बढऩे से ज्यादा बिक्री नहीं हो पा रही है। कोरोना संक्रमण घटने पर उम्मीद थी कि शीतला सप्तमी पर कुछ बिक्री होगी, लेकिन फिर से कोरोना संक्रमण बढऩे से बाजार में डिमांड कम हो गई है। कोरोना संक्रमण के डर से लोग बाजार में कम निकल रहे है। रंग खरीदने से भी डर रहे हैं। शहर में धारा 144 लगने और सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त होने से भी बाजार में बिक्री घटी है।
गोल प्याऊ चौराहे पर दुकान लगाने वाले जयकुमार ने बताया कि होली के हिसाब से सामान मंगवाया था, लेकिन ग्राहक रंग लेने से घबरा रहे हैं। पहले लोग १-१ किलो रंग व गुलाल लेकर जाते थे, लेकिन अब माहौल ऐसा नहीं है। पंकज पंचोली ने बताया कि पिछले १० दिन से दुकान लगा रखी है। बिक्री बहुत कम हो रही है। पिछले साल डेढ़ लाख का सामान लाए थे, जो बिक गया था। इस पर ५० हजार का माल लाए हैं, लेकिन बाजार में रंग व गुलाल की मांग नहीं होने से होली फीकी रही है।

Published on:
01 Apr 2021 09:14 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी