भीलवाड़ा

18570 फीट ऊंचे श्रीखंड महादेव को चढ़ाया सांवलियाजी का प्रसाद

-चित्तौडगढ़़ जिले के भदेसर निवासी युवकों ने पूर्ण की साहसिक यात्रा-सबसे दुर्गम मानी जाती है श्रीखंड महादेव की यह यात्रा
2 min read
18570 फीट ऊंचे श्रीखंड महादेव को चढ़ाया सांवलियाजी का प्रसाद
18570 फीट ऊंचे श्रीखंड महादेव को चढ़ाया सांवलियाजी का प्रसाद

सांवलियाजी.
चित्तौडगढ़़ जिले के भदेसर कस्बे के दो युवकों ने सबसे दुर्गम मानी जाने वाली श्री महादेव की धार्मिक यात्रा की। दोनों युवकों ने पिछले सप्ताह समुद्र तल से 18570 फीट की ऊंचाई पर दुर्गम रास्तों से होते हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव के दर्शन किए तथा सांवलिया सेठ के प्रसाद का वहां भोग चढ़ाया।
भदेसर के श्याम लाल लौहार तथा दीपांकर भट्ट कुछ वर्ष से दुर्गम धार्मिक स्थलों की यात्रा करते आए हैं। हर वर्ष जुलाई के दूसरे सप्ताह में दर्शन होते हैं। यहां कठिन तथा खतरनाक दुर्गम रास्तों से भरी राह है। यहां पर एक दिव्य शिला के सामने माता पार्वती और गणेशजी विराजमान है और पीछे भगवान कार्तिकेय की चोटी दिखती हैं। श्रीखंड महादेव की कुल्लू जिले के अन्य मंडल के गांव से यात्रा शुरू होती है जो करीब 35 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई है। इसके बाद श्रीखंड महादेव की दिव्य शिला के दर्शन होते हैं। यहां रास्ते इतने दुर्गम है कि खच्चर या घोड़ा भी नहीं जा सकता। श्रीखंड का रास्ता रामपुर बुशहर से जाता है। इस स्थान की धार्मिक मान्यता यह बताई जाती है कि भस्मासुर राक्षस ने यहां शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी।

सांवलियाजी का प्रसाद लेकर गए थे-
भदेसर के दोनों युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ श्रीखंड महादेव के दर्शन कर सांवलियाजी मंदिर से लेकर गए प्रसाद का भोग लगाया। यह दोनों युवक अब तक सनातन धर्म के धार्मिक स्थलों की कई दुर्गम यात्रा कर चुके हैं। अब इन दोनों युवकों की इच्छा है कि वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे।

Published on:
26 Jul 2022 07:34 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी