भीलवाड़ा

19 को खुलेंगे स्कूल, 40 दिन बाद सुनाई देगी घंटी

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 19 जून को स्कूल फिर से खुलेंगे
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 1:18 PM IST
Schools open on 19 June in bhilwara
Schools open on 19 June in bhilwara

भीलवाड़ा

जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 10 मई से 18 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 19 जून को स्कूल फिर से खुलेंगे। चालीस दिन बाद स्कूल घंटी की टन-टन सुनाई पड़ेगी। हालांकि शिक्षण सत्र 1 मई से शुरू हो चुका है। लेकिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही।

शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में गत 9 मई को अंतिम कार्य दिवस रहा। इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया। अधिकांश निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी दादा-दादी, नाना-नानी व अन्य जगहों पर अपनी छुट्टियां मनाकर अब लौटने लगे है। इधर, शहर के बाजारों में स्टेशनरी व यूनिफॉर्म की दुकानें सजने लग गई।

प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण होगा शुरू
जिले के सरकारी स्कूलों में 19 से 30 जून तक प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण चलेगा। पहला चरण 26 अप्रेल से 1 मई तक चला था। अब स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए छात्र रैली निकालेंगे। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह करते हुए दिखेंगे।

स्कूल खुलते ही 19 जून को योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। बीस जून को पहले चरण में वंचित हार्डकोर बच्चों की सूचियां तैयार करेंगे। इक्कीस जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। नवप्रवेशित बच्चों का स्कूल में शिक्षक द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।

अच्छी सड़क को तुड़वा बना दी नई

भीलवाड़ा. जोधड़ास चौराहे से टंकी के बालाजी रोड, केशव अस्पताल से अग्रवाल धर्मशाला, ईरास से सुवाणा रोड पर अच्छी सड़क होने के बावजूद उसे तुड़वा कर व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए नई बनाने पर परिवाद स्थाई लोक अदालत में परिषद व न्यास कर्मियों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया। आरसी व्यास कॉलोनी निवासी कैलाश मारवाल ने अधिवक्ता चितरंजन पाण्डे, वेदप्रकाश के मार्फत दायर परिवाद में सड़क निर्माण को रोकने की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट