भीलवाड़ा

यूआईटी में जूनियर हो गए सीनियर के ऑफिसर

भीलवाड़ा नगर विकास न्यास में गुरुवार को आवास गृह शाखा में कर्मचारियों के नदारद होने से लोगों ने हंगामा मचा दिया। इसके बाद न्यास कार्यवाहक सचिव महिपाल सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था की। दूसरी तरफ सिंह ने तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का अतिरिक्त चार्ज सौंपा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 11:10 AM IST
Senior's officer became junior in UIT
Senior's officer became junior in UIT

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में गुरुवार को आवास गृह शाखा में कर्मचारियों के नदारद होने से लोगों ने हंगामा मचा दिया। इसके बाद न्यास कार्यवाहक सचिव महिपाल सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था की। दूसरी तरफ सिंह ने तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का अतिरिक्त चार्ज सौंपा।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार एकमुश्त लीज जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में छूट दिए जाने से की अंतिम तिथि ३१ जुलाई है। इसी छूट को देखते हुए गुरुवार को बड़ी संख्या में आवंटी राशि जमा कराने यूआईटी पहुंचे, लेकिन यहां आवास गृह शाखा में लिपिक कुश काबरा व कंवरलाल व्यास के अवकाश पर होने से राशि बताने वाला जिम्मेदार कर्मी कोई नहीं था। ऐसे में यहां हंगामें के हालात हो गए। इसकी जानकारी न्यास सचिव महिपाल सिंह को हुई तो वह नाराज हो उठे।

अन्य को सौंपी जिम्मेदारीउ
न्होंने दोनों कर्मचारियों के बिना उनकी अनुमति के अवकाश पर जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने बाद में एक आदेश जारी कर अग्रिम आदेश तक आवास शाखा के कार्य के लिए मुंशी रवि त्रिपाठी व शिव दत्त पाठक को आवास गृह शाखा की जिम्मेदारी सौंपी।


सीनियर करते रह गए इंतजार

कार्यवाहक सचिव सिंह ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कनिष्ठ अभियंता खुर्रम अनवर, पवन जीनगर व रविन्द्र कुशवाह को सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्य सौंपा और उनका कार्य क्षेत्र भी विभाजित किया। बताया गया कि तीनों की तरफ से यूडीएच से लाए दो माह पुराने आदेश के आधार पर यह अतिरिक्त कार्यभार उन्हें सौंपा गया है। तीनों कनिष्ठ अभियंताओं से भी तीन अन्य सीनियर कनिष्ठ अभियंता न्यास में होने के बावजूद उन्हें नजर अंदाज किए जाने की चर्चा भी आम थी।

Updated on:
30 Jul 2021, 11:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All