भीलवाड़ा

पिकअप से सात गोवंश कराए मुक्त, फल की आड़ में ले जा रहे थे

शाहपुरा थाना पुलिस ने गोभक्तों की मदद से पिकअप में भरकर ले जा रहे सात गोवंश को मुक्त करवाया। फल के कैरेट की आड़ में गोवंश तस्करी कर ले जाया जा रहा था। गोवंश के के मुंह और पैरों को बेहरमी से बांध रखा था। शाहपुरा थाना पुलिस ने गोवंश अधिनियम में मामला दर्ज किया।

less than 1 minute read
Dec 22, 2020
Seven cows were made free from pick-up, taking them under the guise of

भीलवाड़ा. शाहपुरा थाना पुलिस ने गोभक्तों की मदद से पिकअप में भरकर ले जा रहे सात गोवंश को मुक्त करवाया। फल के कैरेट की आड़ में गोवंश तस्करी कर ले जाया जा रहा था। गोवंश के के मुंह और पैरों को बेहरमी से बांध रखा था। शाहपुरा थाना पुलिस ने गोवंश अधिनियम में मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार गोभक्ताओं को सूचना मिली कि पिकअप में गोवंश को भरकर ले जा रहा था। इस पर शिवपुरा गांव के निकट रात में गोभक्तों और ग्रामीणों ने वाहन घेर लिया। चालक अंधेरा का फ ायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर शाहपुरा पुलिस वहां पहुंची। तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। वहीं उनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस को चकमा देने के लिए फल कैरेट पीछे रखे हुए थे। पिकअप को गोशाला ले जाया गया। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी संगठन अध्यक्ष प्रफूल्ल शर्माए जिला महामंत्री प्रदीप कुमार वैष्णवए नगर महामंत्री सूरज जांगिड़ समेत कई लोग मौजूद थे।

Published on:
22 Dec 2020 06:52 pm
Also Read
View All