भीलवाड़ा

भीलवाड़ा शहर की 17 कॉलोनियों में दिसंबर से शुरू होगा सीवरेज का काम

अमृत योजना-2 : 126 किमी में बिछाई जाएगी लाइनसर्वे व लेवल का काम जारी, 23,060 घरों को जोड़ा जाएगा
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2023, 10:55 AM IST
भीलवाड़ा शहर की 17 कॉलोनियों में दिसंबर से शुरू होगा सीवरेज का काम
भीलवाड़ा शहर की 17 कॉलोनियों में दिसंबर से शुरू होगा सीवरेज का काम

भीलवाड़ा. अमृत योजना -2 के तहत भीलवाड़ा शहर में दिसंबर से सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू होगा, जिसे दिसम्बर 2025 तक पूरा करना है। अभी सर्वे के अलावा करीब 23,060 मकानों का लेवल तथा 126 किमी में पाइप डालने के लिए लेवल जांच रहे हैं। एनजीटी के आदेश पर शहर का सीवरेज का गंदा पानी ट्रीट करने के बाद खेती व अन्य काम में लिया जाना है। कुवाड़ा क्षेत्र में 10 एमएलडी का एक और सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट लगाएंगे। योजना का ठेका 194.94 करोड़ रुपए में छूटा है।

सुखाडि़या सर्कल से पांसल चौराहा तक की 17 कॉलोनियों में सीवरेज बिछाई जाएगी। इनमें गायत्री नगर, गोकुल विहार, मारुति नगर, शिव विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, शिवनगर, रघुवंश विहार कॉलोनी, एडवोकेट कॉलोनी, मीरा नगर, बसंत विहार, बीएसएनएल कॉलोनी, महालक्ष्मी कॉलोनी, गांधी नगर, द्वारका कॉलोनी, जवाहर नगर, मराठा कॉलोनी शामिल हैं। इनके 26 हजार घरों को सीवरेज से जोड़ने के लिए 126.04 किमी लाइन बिछाई जाएगी। 10 एमएलडी के एसटीपी के लिए 500 किलोवाॅट का सोलर प्लांट लगाना होगा। इससे बनने वाली बिजली से ही प्लांट को चलाना होगा।
अब तक 410 किमी की लाइन

अब तक 410 किमी डाइन डाली गई है। पूरे शहर में सीवरेज सुविधा के लिए 900 किमी लाइन डालनी है। नए प्रोजेक्ट में पटरी पार इलाके में 126 किमी लाइन का काम होगा। दोनों प्रोजेक्ट के बावजूद 356 किमी में पुर, पंचवटी, सांगानेर क्षेत्र बचेगा। एनजीटी की सख्ती के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने इस काम को तेजी से करने के निर्देश दिए। इसमें जोन 4 में सांगानेर और जोन 3 यानी पुर वाले क्षेत्र में भी लाइन बिछाने पर विचार किया जा रहा है। सभापति राकेश पाठक ने बताया कि प्रोजेक्ट में हाईटेक मेनहोल लगाए जाएंगे। इनमें सेंसर लगा होगा। इसका कनेक्शन कंट्रोल रूम में होगा। कोई मेनहोल जाम होता है या उबकने लगता है या बाहर से मेनहोल में कुछ डालने की कोशिश करता है तो कंट्रोल रूम को पता चल जाएगा।

Updated on:
21 Sep 2023, 10:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All