भीलवाड़ा

शक्कगढ़ टोल बूथ पर तोडफ़ोड़ कर पैसे चुराए

टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट

less than 1 minute read
Nov 30, 2020
Shakgarh smashed toll booth and stole money in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के निकट एनएच हाईवे 148 डी पर रविवार देर रात टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट व तोडफ़ोड़ कर पैसे चुराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि देर रात्रि टोल पर दो तीन गाडिय़ां वाले शुल्क जमा नहीं कराने को लेकर बहस करने लगे तथा मारपीट करने को उतारू हो गए। और गाली गलोज करते हुए टोल प्रभारी को फोन करके जान से मारने की धमकी दी और कहा इन गाडिय़ों को छोड़ दो बिना पर्ची काटे वरना अपने आदमियों को लेकर आऊंगा और तुम्हें जान से मार दूंगा। कुछ समय बाद तीन चार मोटरसाइकिल शक्करगढ़ की तरफ से आई जिसमें सात आठ व्यक्ति सवार थे सब ने हम सलाह होकर टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे और अन्य एक व्यक्ति के पास ड्रिल मशीन थी जिसने ड्रिल मशीन से जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान टोल प्रभारी व अन्य कर्मियों के चोटें आई वहीं कुछ लोगों ने बूथ के अंदर घुस कर वहां रखे 7500 रुपये चुरा लिए। बूथ में तोडफ़ोड़ करते हुए लैपटॉप व अन्य मशीनें तोड़ दी जाते समय धमकी देकर गए कि अगर पुलिस को शिकायत की तो तुम्हें जान से मार देंगे। कर्मचारियों ने बताया कि उक्त व्यक्तियों में से किसी का नाम पता नहीं मालूम है उक्त घटना की टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग हुई है जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तह तक पहुंच पाएगी।

Published on:
30 Nov 2020 12:21 pm
Also Read
View All