केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने सीएम गहलोत को राजनीति के रावण की उपाधि देने में भी चूक नहीं की। शेखावत गुरुवार को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में सभा को सम्बोधित करते हुए गहलोत सरकार एवं कांग्रेस पर जमकर शब्दों का प्रहार किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने सीएम गहलोत को राजनीति के रावण की उपाधि देने में भी चूक नहीं की। शेखावत गुरुवार को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में सभा को सम्बोधित करते हुए गहलोत सरकार एवं कांग्रेस पर जमकर शब्दों का प्रहार किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल से प्रदेश की गहलोत सरकार जनता को लूट रही है। धोखा दे रही है। जनता राजनीति के रावण अशोक गहलोत को हटाने का संकल्प लें। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार ने करीब चालीस करोड़ राज्य सरकार को दिए लेकिन राजस्थान में मुश्किल से छह से सात हजार करोड़ रुपए खर्च हुए।
मौजूदा राज्य सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के नाम पर केवल गरीबों एव किसानों को परेशान किया जा रहा है। जब सब कछ ऑनलाइन है तो फिर कैम्प में बुलाकर रजिस्ट्रेशन की क्या जरूरत है। उज्जवला योजना के नाम पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना आमजन के साथ छलावा है। राजस्थान की अत्याचारी एवं भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए एकजुट होना होगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं को देश से निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ा, उसी तरह प्रदेश में कांग्रेस भी विदेशी आक्रांताओं का दूसरा रूप है। चित्तौड़ दुर्ग की इस प्राचीर से सबको संकल्प लेना होगा कि कांग्रेस सरकार का उखाड़ फेकेंगे।
जोशी ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार यदि बहन बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। राजस्थान सरकार किसानों और युवाओं को गुमराह कर रही है। जोशी ने कहा कि मेवाड़ की धरती पर भगवा नहीं फहरेगा तो कहां फहरेगा?
पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी हेमन्त विजयवर्गीय, विधायक चन्द्रभान सिंह, अर्जुन जीनगर व ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष गौतम दक आदि ने सम्बोधित किया।
इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने कलक्ट्रेट गेट पर आकर जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं विधायक चन्द्रभान सिंह से ज्ञापन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को एक बार लाठियां भी भांजनी पड़ी।