भीलवाड़ा

#shuddhkayuddha: फेक न्यूज से रहना होगा युवाओं को सावचेत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 1:53 AM IST
shuddhkayuddha bhilwara students aware of fake news
shuddhkayuddha bhilwara students aware of fake news

भीलवाड़ा।

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज हावी होने से युवा वर्ग चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि फेक न्यूज के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगे और युवा इसमें खास भूमिका निभाए। राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा 'शुद्ध का युद्ध' अभियान के तहत शुक्रवार सुबह पंचवटी स्थित लाठी-नैनावटी क्लासेज में हुए कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने यह बात कही।

युवाओं ने कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया जिन्दगी का हिस्सा बन गया है। इससे उन्हें कई अच्छी जानकारियां व सीखने के अवसर मिलते हैं। कई बार फेक न्यूज भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर देती है। पत्रिका ने फेक न्यूज से सावचेत करते हुए इनसे बचने के जो आसान तरीके बताए। युवाओं ने कहा कि लघु फिल्म के जरिए सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को लेकर सच, राय व अफवाह की जो तस्वीर पेश की, वह मददगार साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान लाठी-नैनावटी क्लासेज के निदेशक प्रदीप लाठी व सुनीत नेनावटी ने सात दिसम्बर को मतदान करने ओर परिजनों व साथियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

Published on: