भीलवाड़ा

चांदी में ‘आंधी’, सोने में ‘तूफान’: पहली बार 2.71 लाख पर चांदी, सोना 1.45 लाख पार

रेकॉर्ड तोड़ उछाल: दो दिन में 31 हजार महंगी हुई चांदी, शेयर बाजार में कोहराम, सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
Silver hits 'storm', gold hits 'storm': Silver reaches 2.71 lakh for the first time, gold crosses 1.45 lakh

सर्राफा बाजार में बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में ऐसी 'आंधी' आई कि चांदी ने 2.71 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर छू लिया, जबकि सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के जादुई आंकड़े पर पहुंच गया। वैश्विक उथल-पुथल के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर भागने से दोनों धातुओं ने अब तक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी का असर शेयर बाजार पर भी दिखा, जहां निवेशकों को भारी चपत लगी।

सांसें थाम देने वाले उतार-चढ़ाव: एक दिन में कई बार बदले भाव

बाजार में बुधवार को भारी अस्थिरता रही। चांदी एक समय उछलकर 2 लाख 91 हजार 100 रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन शाम होते-होते 2.71 लाख रुपए पर टिकी। भीलवाड़ा के सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, कीमतों में इतनी तेजी और पल-पल बदलते भावों के कारण लिवाली पूरी तरह ठप हो गई है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

क्यों लगी कीमतों में आग, ये हैं 3 बड़े कारण

  • भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका-ईरान के बीच गहराता संकट और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति ने निवेशकों को डरा दिया है।
  • डॉलर में कमजोरी: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों पर अनिश्चितता और डॉलर की साख घटने से लोग सोने-चांदी को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
  • ब्याज दरों में कटौती: फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने भी बुलियन मार्केट में तेजी को हवा दी है।

सोना व चांदी के भाव एक नजर में

दिनांक चांदी सोना

  • 31 दिसंबर 2.35 लाख 1.38 लाख
  • 07 जनवरी 2.50 लाख 1.41लाख
  • 09 जनवरी 2.40 लाख 1.41लाख
  • 13 जनवरी 2.58 लाख 1.44लाख
  • 14 जनवरी 2.71लाख 1.45 लाख
  • नोट: चांदी प्रति किलो तथा सोना प्रति दस ग्राम के भाव है।
Published on:
15 Jan 2026 10:36 am
Also Read
View All

अगली खबर