भीलवाड़ा

गोवंश की रक्षा के लिए सबसे पहले कत्लखाने बंद हो

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां कस्बे में जैन तीर्थ स्थल पर रविवार को राष्ट्रीय दिगम्बर जैन महिला समिति का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें देशभर की जैन समाज की महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में मुनि सुधा सागर ने कहा कि गायों को बचाने के लिए सबसे पहले कत्ल खानों पर रोक लगनी चाहिए। समाज व संस्थाओं को गोशाला खोलने के लिए आगे आना चाहिए। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार—विमर्श किया गया। Slaughterhouse should be closed first to protect the cow

2 min read
Slaughterhouse should be closed first to protect the cow

बिजौलियां। राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन के मौके पर बिजौलियां कस्बे में जुलूस निकाला गया। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़े जैन मंदिर से जैन तीर्थ स्थल पहुंचा। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं। जिन पर प्लास्टिक पालीथीन पर रोक, पर्यावरण गोशाला के संदेश लिखे हुए थे। जुलूस में मुनि सुधा सागर, क्षुल्लक गम्भीर सागर व क्षुल्लक धैर्य सागर साथ थे। मुनि की जगह—जगह पर पद प्रक्षालन करने के लिए लोग उमड़े। जुलूस में सुशीला पाटनी भी ध्वज लिए पैदल चल रही थी। Slaughterhouse should be closed first to protect the cow

जुलूस में चांदखेड़ी महिला मण्डल का बैण्ड आकर्षण का केन्द्र रहा। जैन तीर्थ पर समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुनि सुधा सागर ने कहा कि मानव हित में गायों को बचाने के लिए सबसे पहले कत्ल खानों पर रोक लगनी चाहिए। समाज व संस्थाओं को गोशाला खोलने के लिए आगे आना चाहिए। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार—विमर्श किया गया।

सम्मेलन के समापन पर तीर्थ स्थल कमेटी बिजौलियां व महिला समिति बिजौलियां की ओर से राष्ट्रीय महिला समिति की संयोजक शीला डोडिया व डॉ वंदना जैन का सम्मान किया गया। समारोह में डॉ नीलम जैन विवाह से पूर्व प्रिवेडिंग शूटिंग पर समाज में पूर्णतया रोक लगाने की अपील की। समारोह में देशभर से समाज की महिलाओं ने भाग लिया। Slaughterhouse should be closed first to protect the cow

Published on:
23 Sept 2019 01:36 pm