भीलवाड़ा

फायरिंग के बाद भी हाथ नहीं आए तस्कर, लग्जरी कार से पौने चार सौ किलो डोडा चूरा बरामद

साठ किलोमीटर पीछा कराने, तीन थानों की नाकाबंदी तोडऩे, एक सिपाही का जान लेने और फायर के बाद भी भीलवाड़ा पुलिस के हाथ मंगलवार रात तस्कर नहीं आए। गैंगस्टर राजू फौजी के जिले से होकर गुजरने की सूचना पर नाकाबंदी में दो लग्जरी कारों में भाग रहे तस्करों ने पुलिस को खूब छकाया।

2 min read
Oct 27, 2021
Smugglers did not come even after firing, four hundred kilograms of Do
Smugglers did not come even after firing, four hundred kilograms of Do

भीलवाड़ा. साठ किलोमीटर पीछा कराने, तीन थानों की नाकाबंदी तोडऩे, एक सिपाही का जान लेने और फायर के बाद भी भीलवाड़ा पुलिस के हाथ मंगलवार रात तस्कर नहीं आए। गैंगस्टर राजू फौजी के जिले से होकर गुजरने की सूचना पर नाकाबंदी में दो लग्जरी कारों में भाग रहे तस्करों ने पुलिस को खूब छकाया। लाम्बिया टोलनाके पर तस्करों को दबोचने का मौका भी मिला। एनवक्त पर रायला थानाप्रभारी सुनील चौधरी गोली नहीं चला पाए। अजमेर राजमार्ग पर कानिया के निकट तस्करों से पुलिस का सामना भी हो गया। एके-४७ से ३२ राउण्ड फायर के बाद डोडा चूरा से भरी लग्जरी कार छोड़कर तस्कर भाग गए। गुलाबपुरा पुलिस ने कार से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया। उधर, दुर्घटना में जान गंवाने वाले रायला थाने के सिपाही ईशाक मोहम्मद को बुधवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर राजू फौजी मादक पदार्थ लेकर मंगलवार रात को जिले से गुजरेगा। जिलेभर में कड़ी नाकाबंदी कराई। दो गाडि़यों में तस्कर मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ भरकर जा रहे थे। एक गाड़ी में डोडा चूरा था तथा दूसरी एस्कॉर्ट कर रही थी। बेगूं, कोटड़ी होते ही तस्कर आरसी व्यास कॉलोनी में कोटा बाइपास से हाइवे चढ़ गए। यहां से एएसपी गजेन्द्रसिंह जोधा उनके पीछे हो गए। तस्कर माण्डल की नाकाबंदी तोड़कर आगे बढ़े।

नाके पर फिल्डिंग, थानेदार ने बंदूक नहीं चलाई
तस्करों को लाम्बिया टोलनाके पर दबोचने के लिए रायला पुलिस ने फिल्डिंग जमाई। हर बूथ पर एक पुलिसकर्मी को लगाया। खुद थानाप्रभारी सुनील चौधरी भी तैनात हुए। तस्करों की एक गाड़ी के आगे फास्ट टैग लगा होने से निकल गई। दूसरी गाड़ी टोल चुकाने के लिए रूकी। थानाप्रभारी को आशंका हुई। शंका पर गाड़ी के पास भागकर पहुंचे। चालक पर पिस्टल भी तानी। इस बीच चालक गाड़ी को टोलनाके के बेरिकैड तोड़कर भाग गया। लेकिन थानेदार टायर पर फायर तक नहीं कर पाए। उसके बाद उनका पीछा किया।
कानिया में घेराबंदी की, ५०० मीटर पीछा लेकर भागे
हाइवे पर दौड़ लगा रहे तस्करों को पकडऩे के लिए गुलाबपुरा क्षेत्र के कानिया गांव के निकट उपनिरीक्षक सुरजीत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बेरिकैड व अन्य साधनों से हाइवे को जाम कर दिया। सामने से तस्कर आ गए। तस्कर गाड़ी को पीछे लेने लगे। पुलिसकर्मियों ने एके-४७ से ३२ राउण्ड फायर किए। पांच सौ मीटर पीछे लेने के बाद तस्कर पकड़े जाने के डर से डोडा चूरा से भरी कार छोड़कर एस्कॉर्ट कर रही कार में बैठकर भाग गए।

Published on:
27 Oct 2021 09:53 pm