भीलवाड़ा

दुस्साहस : जवानों का जलाया टेंट, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

Soldiers Tents Burnt : भीलवाड़ा के जहाजपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अवैध बजरी के रोकथाम के लिए गांधीथला के निकट एमबीसी को तैनात किया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 12:03 PM IST
aag_lagayi_-2_1.png

Bhilwara News : भीलवाड़ा के जहाजपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अवैध बजरी के रोकथाम के लिए गांधीथला के निकट एमबीसी को तैनात किया गया था। बनास से हो रहे अवैध बजरी दोहन को रोकने के लिए ये इंतजाम किए गए थे। जिसके बाद बजरी माफिया का यह दुस्साहस देखने को मिला।

माफिया ने बनास नदी किनारे अवैध बजरी रोकथाम के लिए एबीसी के जवानों के लिए लगाए टेंट को बुधवार रात आग के हवाले कर दिया। पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सर्दी से बचाव के लिए टेंट लगाया गया था। पुलिस ने 25-30 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिनकी तलाश की जा रही है। डीएसपी हंसराज बैरवा ने बताया कि गांगीथला के निकट से गुजर रही बनास नदी से अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। इसकी रोकथाम के लिए वहां एमबीसी के जवानों को तैनात किया गया था। सर्द मौसम को देखते हुए जवानों ने टेंट लगाया। देर रात माफिया उसे आग के हवाले कर गए। टेंट धूं-धूं कर जल गया। घटना के समय जवान वहां नहीं थे। सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस माफिया की पहचान के प्रयास कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?