भीलवाड़ा

नील गाय भगाते बंदूक से फायर, दामाद की ससुराल में मौत

मामला दबाने में रही पुलिस

less than 1 minute read
नील गाय भगाते बंदूक से फायर, दामाद की ससुराल में मौत
नील गाय भगाते बंदूक से फायर, दामाद की ससुराल में मौत

बरसनी.बदनोर (भीलवाड़ा)।

शम्भूगढ़ थाना क्षेत्र के दौलतपुरा की ढाणी में दो दिन पूर्व रात में ससुर के साथ खेत पर रखवाली करते दामाद की बंदूक से फायर से छर्रा लगने से मौत हो गई।

नीलगाय को भगाने के दौरान बाइक पर भागते समय अनियंत्रित होने से बंदूक गिरने से फायर हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक के परिजनों ने ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला शम्भूगढ़ थाने में दर्ज कराया है।

थानाप्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि अकडोल (मसूदा) निवासी विनोदनाथ कालबेलिया (२६) एक साल से दौलतपुरा की ढाणी अपने ससुराल में रह रहा था। विनोद अपने ससुर पप्पूनाथ कालबेलिया के साथ बुधवार रात खेत पर रखवाली के लिए गया। खेत में नील गाय घुसने पर ससुर और दामाद मोटरसाइकिल पर बैठकर नीलगाय के पीछे भागे।

गाडी को पप्पू नाथ चला रहा था। बाइक चलाते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया। पप्पू गिरते-गिरते बचा। ससुर को संभालने के दौरान विनोद के हाथ में टोपीदार बंदूक नीचे गिर गई और फायर होने से छर्रा विनोद की जांघ में लग गया। परिजन उसे शम्भूगढ़ अस्पताल ले गए। उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया। रास्ते में विनोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को गुलाबपुरा अस्पताल में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि विनोद को जख्मी हालत में भीलवाड़ा ले जाते समय परिजन साथ में थे। विनोद अपने भाई बबलूनाथ से बात करता रहा। विनोद ने किसी पर आरोप नहीं लगाए। पुलिस चौबीस घंटे तक मामले को दबाने में लगी रही। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई कालू नाथ कालबेलिया ने विनोद के ससुर पर हत्या की आशंका जताते हुए शम्भूगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।

Published on:
25 Jan 2020 04:19 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच