भीलवाड़ा

एसपी ने जताई नाराजगी… कहा-बेशर्मी की हद है…

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने शहर में सट्टा कारोबार पर नाराजगी जताई है।

less than 1 minute read
Jan 19, 2024
एसपी ने जताई नाराजगी... कहा-बेशर्मी की हद है...
एसपी ने जताई नाराजगी... कहा-बेशर्मी की हद है...

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने शहर में सट्टा कारोबार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक को किए मैसेज में कहा कि बेशर्मी की हद है...। इस पर कार्रवाई कर रिपोर्ट दें।


राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में साहब देखो हाल...आपके दौरे में सब गायब, 24 घंटे नहीं बीते सट्टे की खुलेआम चली फड़। शीर्षक से प्रकाशित समाचार को पुलिस अधीक्षक सिंह ने गंभीरता से लिया तथा समाचार को लेकर पुलिस उप अधीक्षक देशराज गुर्जर को कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। एसपी की नाराजगी के बाद शहरी क्षेत्र के तीनों थाना पुलिस ने शहर में कार्रवाई के लिए निकली, लेकिन शहर में जहा-जहां सट्टे की केबिन है, सभी बंद मिली। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस ने चार तथा भीमगंज थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों और थड़ी खोमचों पर पर्ची सट्टे और जुए पर एसपी श्याम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने शहर पुलिस के सीओ और कोतवाल के लिए लिखा कि मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है...कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है। यह बात उन्होंने मीडिया को चर्चा के दौरान कहीं। इतना लिखने के बाद एसपी ने उम्मीद जताई थी कि शहर के सभी थाने कुछ बड़ी कार्रवाई करेंगे, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी होगी।

Published on:
19 Jan 2024 10:42 am