भीलवाड़ा

Viral Video : एसपी की बात पर बिगड़े नेता: बोले आप जनता के नौकर है, हमारी बात सुननी पड़ेगी

- कोटड़ी गैंगरेप और हत्या प्रकरण को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे भाजपा नेता - नेताओं ने धरने की चेतावनी दी, एसपी के तल्ख मिजाज से बिगड़ा माहौल - कलक्टर को चैम्बर में घेरकर जमीन पर धरने पर बैठ गए

less than 1 minute read
Kotari Gangrape Update : एसपी की बात पर बिगड़े नेता: बोले आप जनता के नौकर है, हमारी बात सुननी पड़ेगी

भीलवाड़ा. कोटड़ी गैंगरेप और हत्या प्रकरण को लेकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नेता वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के तल्ख मिजाज से बिफर पड़े। आलम यह हो गया कि कलक्टर के चैम्बर में हंगामा खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक एवं अजमेर संभाग के भाजपा के सहप्रभारी अतरसिंह भड़ाणा की अगुवाई में दोपहर में विधायक विठलशंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर व पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली कलक्टर आशीष मोदी के चैम्बर में पहुंचे। वहां पहले से एसपी सिधू मौजूद थे।

गैंगरेप को लेकर नेताओं ने धरने की चेतावनी दी। इस पर एसपी सिधू बिफर पड़े। उन्होंने नेताओं का कहा कि वह धरने की धमकी ना दे। इस पर अतरसिंह भड़क गए। सारे नेता सीट से खड़े हो गए और एसपी के बर्ताव पर हंगामा कर दिया। इससे काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। नेताओं ने खरी-खोटी सुनाई। नेता बोले कि आप जनता के नौकर है और हम जनता के प्रतिनिधि। इसलिए हमारी बात सुननी पड़ेगी। कलक्टर भाजपाइयों को समझाइश करके बैठाते रहे। उसके बाद कलक्टर और एसपी ने कुछ देर अकेले में वार्तालाप किया। कार्रवाई के आश्वासन पर भाजपा नेता वहां से रवाना हुए।

Published on:
05 Aug 2023 12:41 am
Also Read
View All