भीलवाड़ा

गृहस्वामी गया स्वाधीनता दिवस समारोह देखने, पीछे चोर ले गए एक लाख का माल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Stolen in a desert house in bhilwara
Stolen in a desert house in bhilwara

करेड़ा।

क्षेत्र के ज्ञानगढ़ गांव में बुधवार को चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। यहां से नकदी समेत एक करीब एक लाख रुपए का माल ले गए। घटना के समय गृहस्वामी स्वाधीनता दिवस समारोह देखने गया था और परिवार खेत पर था।


जानकारी के अनुसार ज्ञानगढ़ निवासी महावीरसिंह सोलंकी दोपहर में स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम देखने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए। पीछे चोरों ने ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। यहां कमरे में रखे बक्से को तोड़कर 60 हजार रुपए नकद तथा सोने-चांदी के गहने ले गए। वापस लौटने पर ताला टूटा देखकर परिवार के होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा हुआ मिला।

जहरीले जंतु के काटने से बालक की मौत


फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र के धनोप ग्राम पंचायत के अधीन उमा का खेड़ा में मंगलवार दोपहर एक बच्चे को जहरीला जानवर के काटने से उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम उमा चौहान का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को 15 अगस्त की तैयारी के दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा खेल मैदान में उगी हुई कटीली झाड़ियों को हटा कर साफ- सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान चौथी कक्षा के छात्र सिंटू पुत्र शिवराज गुर्जर (8 वर्ष) को जहरीले जानवर ने काट लिया। उस समय चिंटू को हल्का सा आभास हुआ कि शायद चूहे ने हाथ की उंगली को काट होगा। स्कूल छुट्टी के बाद घर पर आकर कटी हुई उंगली पर सिंटू ने टूथपेस्ट लगाकर पट्टी बांध ली और खाना खाकर सो गया।

परिजनों में से वहीं पर खेल रहे दो छोटे भाइयों की सोए हुए बड़े भाई चिंटू के चेहरे पर नजर पड़ी तो मुंह में झाग दिखाई दिए। परिजन हॉस्पिटल लेकर दौड़े। सांगरिया सामुदायिक हॉस्पिटल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में परिजन कोठियां प्राथमिक चिकित्सालय ले गए। जहां से गुलाबपुरा रैफर कर दिया गया। सिंटू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन गुलाबपुरा के आधे रास्ते से वापस गांव लेकर आ गए। जहां परिजनों ने मृतक चिंटू का दाह संस्कार कर दिया।

Published on:
16 Aug 2018 01:04 pm