5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूंजे देशभक्ति के तराने, जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मुख्य सचेतक ने किया ध्वजारोहण, 48 प्रतिभाओं का किया सम्मान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Independence Day in bhilwara

Independence Day in bhilwara

भीलवाड़ा।

स्वाधीनता दिवस पर सुखाडिया स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी व उद्यमी शामिल है। मुख्य समारोह बुधवार सुबह सुखाडि़या स्टेडियम में हुआ। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ध्वजरोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।


बैण्ड प्रदर्शन के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया । विद्यालयी छात्रा-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं, छात्र-छात्राओं व खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जिला कलेक्टर शूचि त्यागी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह , अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ जिले के उपखंड मुख्यालयों व गांव में भी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई।


इन प्रतिभाओं का किया सम्मान
मूक बधिर छात्रा निखिल वैष्णव आजादनगर, खिलाड़ी आकांक्षा कानावत निवासी लांबा, प्रदीप कुमावत छात्रा कृषि महाविद्यालय, रॉलबॉल खिलाड़ी मानविका राणावत, शाबिक अंसारी, करणव ओझा तथा कृपा वर्मा है। पहलवान विकास विश्नोई,धीरज चौधरी माया माली, कविता माली,अभिषेक गुर्जर व लादू जाट, क्रिकेटर यश कोठारी, बॉक्सर कुमारदर्शन फतेहपुरिया , जमनालाल बलाई निवासी भाव का गढा, एथलीट आशा मीणा हुरड़ा, बॉस्केटबाल खिलाड़ी राशि खेतानी, मानस्वी भडाना, वैभवी विजयवर्गीय, अंजना नुवाल, शताक्षी राठौड़, बिन्दिया खटीक, अंजली खटीक, मुस्कान जैन, सेजल गुवारिया, मनसा शोखावत, शिप्रा रांका व आलीया कायमखानी हैं। खो-खो टीम की किरण खारोल, मोनिका खारोल, कुसम, पूजा खारोल, पायल खारोल, शीतल खारोल, सुमन माली, मोनिका खारोल, मोनिका कलाल व नन्दनी कंवर के अलावा बैडमिंटन खिलाडी स्नेहा शर्मा, कुश्ती की हिमांशु विश्नोई कक्षा 11 राउमावि राजेन्द्र मार्ग, साक्षी माहेश्वरी कक्षा 12 मयूर पब्लिक सी. सैकंडरी स्कूल, गोविंद कुमावत कक्षा 12 मयूर पब्लिक सीनियर सैकेंड्री स्कूल, यशोधा लुहार कक्षा 12 राउमावि स्वरुपगंज, स्वाति स्वर्णकार कक्षा 10 सनराईज पब्लिक मावि जहाजपुर हैं। इसी तरह मैसर्स कंचन इंडिया लि., मैसर्स संगम इंडिया लि. व मैसर्स हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन लि. शामिल है।

पत्रिका कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा कार्यालय में ध्वजारोहण करते शाखा प्रबंधक महेश मेहता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चीफ रिपोर्टर नरेंद्र वर्मा, एचआर प्रभारी विक्रम सिंह गहलोत, वितरण प्रभारी अमित जैन मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग