
शाहपुरा ।
फूलियाकलां थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोला। यहां सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहने पार हो गए। इस सम्बंध में फूलियाकलां थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार कोठिया निवासी चांद मोहम्मद भीलवाड़ा में रहते है। उनका कोठिया में मकान है। मकान में किराएदार रहता है। किरादार रिश्तेदारी में गमी हो जाने से गया हुआ था। पीछे से गृहस्वामी चांद मोहम्मद के एक कमरे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी को अंट लगाकर खोल दिया। उसमें से 60 हजार रुपए नकद, चांदी की तीन पायजब जोड़ी ले गए। रिश्तेदार के वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। उसने गृहस्वामी को सूचना दी।
ताले टूटे देखकर दंग रह गया
जानकारी के अनुसार चांद मोहम्मद भीलवाडा में रहता है। उसके मकान में रहने वाले किराएदार की रिश्तेदारी की मौत हो गई। किरायेदार परिवार सहित अपने रिश्तेदार के गमी में गया हुआ था। दफन से लौटने पर मकान मालिक के कमरे के ताले टूटे देखकर दंग रह गया।
60 हजार की नगदी व 3 चांदी के पायजेब की जोड़ी चुराया
घटना की सूचना भीलवाड़ा चांद मोहम्मद को व फूलियाकलां पुलिस को दी। भीलवाड़ा से पहुँचे चांद मोहम्मद ने पुलिस में रिपोर्ट देते हो बताया चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ ₹60,000 की नगदी व 3 चांदी के पायजेब की जोड़ी चुरा लेगये। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि दिन में तीन संदिग्ध व्यक्ति जो महिलाओं के बाल खरीदने का धंधा करते हैं । चांद मोहम्मद के मकान के इर्द गिर्द काफी देर तक घूमते देखे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है