6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबरन घर में घुसकर युवक पर हथियार से फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ हमला, चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए तो हमलावर भागेे

चाखेड़ा मेंजीप में आए आठ-दस जनों ने घर में घुसकर युवक पर हथियार से फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ हमला कर दिया
2 min read
Google source verification
attack on the young man in bhilwara

attack on the young man in bhilwara

बागोर।

क्षेत्र के चाखेड़ा में बुधवार को जीप में आए आठ-दस जनों ने जबरन घर में घुसकर युवक पर हथियार से फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला मुख्यालय के लिए रैफर किया गया। हमलावर रिश्तेदार बताए जा रहे है। बागोर थाने में हमले का मामला दर्ज किया गया है।

READ: शिक्षक के स्थानांतरण से खफा ग्रामीणों ने एक मकान में खोला दूसरा स्कूल, सरकारी स्कूल में नहीं भेजा एक भी बच्चा

थानाधिकारी कानसिंह राठौड़ के अनुसार चाखेड़ निवासी इकबाल खान सुबह घर में अकेला देखा। तभी जीप में कुछ लोग लाठियां व सरिए लेकर घर में घुस गए। घुसते ही इकबाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन हमलावर भाग गए। सूचना पर बागोर पुलिस पहुंची। सिर में गम्भीर चोट लगने से इकबाल बेहोश हो गया। उसे बागोर अस्पताल लाया गया। यहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया।

READ: पीएम मोदी की सभा में जबरदस्ती लेकर गए लापता बुजुर्ग रोडू को ढूंढने गया दल खाली हाथ लौटा, रोते—रोते पथरा गई परिजनों की आंखें

हमलावर छोटे भाई की पत्नी शबाना का भाई व उसके साथी बताए जा रहे है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मनमुटाव के चलते शबाना मंगलवार रात को पीहर चली गई थी। पुलिस का मानना है कि मनमुटाव हमले का कारण रहा है।

घटना से गांव में फैली दहशत
युवक पर अचानक हुए हमले की वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई। हमलावर छोटे भाई की पत्नी शबाना का भाई व उसके साथी बताए जा रहे है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मनमुटाव के चलते शबाना मंगलवार रात को पीहर चली गई थी। पुलिस का मानना है कि मनमुटाव हमले का कारण रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग