भीलवाड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक

बिंदौली रोकने और मारपीट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रिका की खबर को र‍िट्वीट क‍िया
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 8:12 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Stop Bindoli case in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
बिंदौली रोकने और मारपीट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रिका की खबर को र‍िट्वीट क‍िया

भीलवाड़ा/करेड़ा।

दलित की बिंदौली रोकने और मारपीट के मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रिका की खबर को ट्वीट करते हुए घटना को मानवता के लिए शर्मनाक बताया। उनका कहना था कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पुलिस के सामने घटनाक्रम हो गया। हम अभी तक महात्मा बुद्ध, महात्मा गांधी व अंबेडकर के विचारों को पूरी तरह आत्मसात नही कर पाए।

क्षेत्र के गोवर्धनपुरा में दलित की बिंदौली रोककर दूल्हे को घोड़ी से उतार मारपीट और मेहमानों पर हमले के मामले में रविवार देर रात दूल्हे के भाई की रिपोर्ट पर 18 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। देर रात सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दिनभर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। पुलिस के अनुसार, दूल्हे के भाई भंवरलाल रेगर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में गोवर्धनपुरा निवासी पोखर गुर्जर, हेमराज गुर्जर, जगदीश गुर्जर, देवा गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, लहरूलाल गुर्जर, लाखा गुर्जर को गिरफ्तार किया। कई आरोपित भूमिगत हो गए। इनकी तलाश है।

दूल्हा उदयलाल को कार में बैठा सोमवार सुबह आठ बजे निकासी हुई। गांव के बीच मंदिर तक लोग गए। वहां पूजा के बाद बारात मोड़ का निम्बाहेड़ा रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी साथ थे। पुलिस पहरे में निकासी निकाली व बारात के साथ पुलिसकर्मी भी गए। उधर, मोड़ का निम्बाहेड़ा में भी शादी को देखते आसींद थानाप्रभारी राजकुमार नायक जाप्ते के साथ मौजूद रहे।

आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में रविवार रात पुलिस संरक्षण के निकाली जा रही बिंदोली के दौरान दलित दूल्हे की बिन्दोली रोककर मारपीट करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अम्बेडकर सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की तथा आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

अम्बेडकर सेवा संस्थान के बैनर तले ग्रामीणों ने करेड़ा उपखण्ड अधिकारी राजनी माधीवाल को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपियों की गिरिफ्तार नही होती है तो आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना