भीलवाड़ा

दो दिन के आंधी व बारिश से बदनौर व गुलाबपुरा में फसलों को नुकसान

कृषि विभाग ने कृषि अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
less than 1 minute read
Mar 25, 2021
दो दिन के आंधी व बारिश से बदनौर व गुलाबपुरा में फसलों को नुकसान
दो दिन के आंधी व बारिश से बदनौर व गुलाबपुरा में फसलों को नुकसान

भीलवाड़ा।
जिले में पिछले दो दिन में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार को मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में 7 जिलों में फसलों को ज्यादा नुकसान बताया गया है। अभी कई जिलों से रिपोर्ट आना बाकी है। भीलवाड़ा जिले में भी बदनौर व गुलाबपुरा क्षेत्र में नुकसान की खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि, आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी (आकलन) करवाकर प्रभावितों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राजस्व मंत्री ने सभी जिला कलक्टर से रिपोर्ट मांगी है। कृषि विभाग भीलवाड़ा ने भी रिपोर्ट मांगी है। उप निदेशक रामपाल खटीक ने बताया कि जिले में गुलाबपुरा व बदनौर क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान की खबर है। वहां के कृषि अधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस क्षेत्र में फसलों को कितना नुकसान हुआ है। इसके बाद रिपोर्ट को मुख्यालय भेजी जाएगी।
इन 7 जिलों में सबसे ज्यादा असर
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार के अनुसार जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, झुन्झुनूं, जोधपुर सहित अन्य जिलों में आंधी तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की प्रारम्भिक सूचना मिली है। इनके साथ ही सभी जिला कलक्टरों को विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए है। लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते जिले में खराब हुई फसलों की रिपोर्ट मिलना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है।

Updated on:
25 Mar 2021 10:33 am
Published on:
25 Mar 2021 10:33 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी