भीलवाड़ा

त्यौहारी सीजन को देखते हुए सख्ती के निर्देश

कोरोना के फिर बढ़े मामले, 27 नए कोरोना संक्रमित निकले

2 min read
Mar 25, 2021
त्यौहारी सीजन को देखते हुए सख्ती के निर्देश

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 93 प्रतिशत पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 27 मामले सामने आए हैं। वही पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आने वाले हर व्यक्ति पर भी चौकसी बढ़ा दी है। वही चिकित्सा विभाग के अनुसार महाराष्ट्र से कोरोना वायरस के जिस म्युटेशन का पता चला है वह पहले से सूचीबद्ध वेरीयंट ऑफ कंसर्न से मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में नोवल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा पैदा हो गया है।
चिकित्सा विभाग के अनुसार सरकार से मिले नए निर्देश के बाद 30 अप्रेल तक जिले में सख्ती रहेगी। इसके तहत टीकाकरण की गति बढ़ाने और नए मामलों की जांच, पड़ताल और उपचार में भी तेजी लानी होगी। जहां जिन जिलों में आरटी-पीसीआर परीक्षणों का अनुपात कम है, उन्हें तेजी से बढ़ाकर 70 प्रतिशत या उससे अधिक करने के निर्देश दिए है। जांच में पॉजिटिव आने पर जल्द से जल्द और समय पर उपचार करने के लिए सख्ती से क्वारंटीन करने को कहा गया है। कोरोना के पॉजिटिव के संपर्कों की ट्रैकिंग के आधार पर जिला अधिकारियों को कंटेंट जोन को चिन्हित करना होगा।
इनकी करनी होगी पालना
- एक अप्रेल से कोविन पोर्टल पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- बदले हुए नियम के अनुसार कोविन सॉफ्टवेयर में सुधार किया जाएगा।
- 45 से 59 साल के लोगों से गंभीर बीमारियों के सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं रहेगी।
- कोरोना टीका केंद्रों का अधिकतम उपयोग किया जाए
त्यौहारी सीजन को लेकर प्रशासन की बढ़ी चिन्ता
कोरोना के बढ़ते नए मामलों ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की चिन्ता बढ़ा दी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने सभी जिला कलक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है। चिकित्सा विभाग ने होली, ईद, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद-उल-फितर के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।

Published on:
25 Mar 2021 10:49 am
Also Read
View All