भीलवाड़ा

कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को अब मिलेंगे ‘होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड’ और सीबीए रिपोर्ट

कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को अब मिलेंगे 'होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड' और सीबीए रिपोर्ट
less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Students from Classes 1 to 4 will now receive a 'Holistic Progress Card' and CBA report.
कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को अब मिलेंगे 'होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड' और सीबीए रिपोर्ट

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के मूल्यांकन का तरीका अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, अब विद्यार्थियों को पारंपरिक मार्कशीट की जगह होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड दिए जाएंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को इसके विस्तृत आदेश जारी कर दिए। यह कार्ड बच्चों की केवल रटंत विद्या का नहीं, बल्कि साल र की गतिविधियों, व्यक्तिगत और सामाजिक कौशल का आईना होगा।परिषद के उपायुक्त (द्वितीय) संतोष कुमार मीणा की ओर से सभी जिलों के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों (समग्र शिक्षा) को निर्देश जारी किए हैं।

कक्षावार यूं होगी व्यवस्था

परिषद के अनुसार वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंत में विद्यार्थियों का समग्र रूप से आकलन किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों को होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 3 और 4 की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रिंटिंग के माध्यम से सीबीए रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। यह कार्ड पुराने रिपोर्ट कार्ड्स से बिल्कुल अलग है। यह सत्र पर्यन्त विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय में की गई विभिन्न गतिविधियों के समग्र रूप से आकलन पर आधारित होगा। इसमें बच्चे के शैक्षिक विकास के साथ उसके व्यक्तिगत और सामाजिक कौशलों के विकास को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। इस पूरी कवायद को धरातल पर उतारने के लिए परिषद की ओर से 5 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जिलों को जारी कर दी गई है और राशि शीघ्र ही हस्तांतरित की जा रही है।

Published on:
14 Mar 2026 08:49 pm