भीलवाड़ा

भीलवाड़ा जिले में बंद सफल, शांतिपूर्ण बंद रहा, पुलिस बल तैनात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Successful shutdown in Bhilwara district
Successful shutdown in Bhilwara district

भीलवाड़ा।

भारत व्यापी बंद के तहत गुरुवार को भीलवाड़ा शहर पूरी तरह बंद है। बाजार में करणी सेना सहित कई संगठनों के पदाधकारी मौजूद है। जिलेभर में बंद शांतिपूर्ण सफल रहा। किसी जगह बंद कराने को लेकर तोड़फोड़ नहीं हुई है। शहर में सभी लोग सूचना केंद्र चोराहे पर मौजूद है। बाजार के साथ ही पेट्रोल पम्प भी बंद है। सुबह दो घंटे मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। बंद को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

एससी व एसटी संशोधन एक्ट पर सवर्णों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर गुरुवार को स्वैच्छिक रूप से बंद का असर गांवों और कस्बों में दिखाई दे रहा है। जिले के शाहपुरा, गंगापुर, आसींद, रायपुर, मांडलगढ़,बिजौलियां, गुलाबपुरा, बनेड़ा, बदनौर, काछोला, बरूंदनी, आकोला, बागौर, कारोही, फूलियाकलां, जहाजपुर कस्बे बंद रहे। इन गांवों और कस्बों के सुबह से ही बाजार नही खुले है और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख भारत बन्द में सहयोग किया। निजी विद्यालय सहित चाय की होटल व थडियां भी पूरे दिन भर बंद रही।

गुलाबपुरा में भारत बंद के आव्हान पर गुलाबपुरा में बाजार स्वैच्छिक बंद हैं। मिठाई , किराना, जनरल स्टोर इत्यादि की दुकानें बंद रहीं । इक्‍का दुक्का दुकाने खुली है।व्यापारियों ने बंद को स्वैच्छिक समर्थन दिया है ।इसी प्रकार सदर बाजार, भीलवाड़ा रोड एवं हुरड़ा रोड ,गलियों में भी दुकाने बंद है। गुलाबपुरा में थाना सीआई भूराराम खिलेरी मय जाप्ता बाजारों में गश्त कर रहे हैं। बंद शांतिपूर्ण है।

करेड़़ा कस्बे में व्यापारियों से बुधवार को ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जिसके तहत गुरुवार को कस्बा पुर्णतः बन्द है।
बंद के इस आह्वान पर कस्बे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

काछोला में एससी व एसटी संशोधन एक्ट पर सवर्णों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर गुरुवार को स्वैच्छिक रूप से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के काछोला क़स्बा ऐतिहासिक बन्द है। प्रातः से ही कस्बे की बाजार नही खुले है और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख भारत बन्द में सहयोग किया। काछोला कस्बे में स्थित मेडिकल निजी विद्यालय सहित चाय की होटल व थडिया भी पूरे दिन भर बंद रही। काछोला कस्बे के मुख्य बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा क्षेत्र के राजगढ ,महुआ थल कला ,संहिता आधे दर्जन से अधिक गांवों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें काछोला कस्बा ऐतिहासिक बंद रहा।

शाहपुरा, मांडलगढ, बीगोद, फूल‍िया, गंगापुरा मेंएसटी संशोधन एक्ट पर सवर्णों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर गुरुवार को क़स्बा ऐतिहासिक बन्द है। प्रातः से ही कस्बे की बाजार नही खुले है और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख भारत बन्द में सहयोग कर रहे है। चाय की होटल व थडिया भी बन्द है।
निजी स्कूल भी आज बन्द रखे गए है।

Published on:
06 Sept 2018 03:35 pm