भीलवाड़ा

जेल की बैरक में मोबाइल पर होती है बात

राजस्थान की एक जेल में बंदियों के बैरक में एक नहीं दो मोबाइल मिलने से हडकम्प मच गया। यह समूचा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के जिला कारागाह में सामने आया है।
less than 1 minute read
जेल की बैरक में मोबाइल पर होती है बात
जेल की बैरक में मोबाइल पर होती है बात


राजस्थान की एक जेल में बंदियों के बैरक में एक नहीं दो मोबाइल मिलने से हडकम्प मच गया। यह समूचा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के जिला कारागाह में सामने आया है।

चित्तौड़गढ़ जेल में जेल प्रशासन ने आधी रात को बैरक में पहुंच तलाशी ली। उसी समय एक बंदी मोबाइल पर बात करता हुआ मिल गया। इस पर जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर लिए। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

जेल प्रहरी विश्वेंद्र सिंह जाट ने जिला जेल के कारापाल विकास बागोरिया की ओर से एक रिपोर्ट कोतवाली में दी है। इसमें बताया कि सोमवार रात अधीक्षक ने जेल के बैरक नंबर 4 में तलाशी ली। इस दौरान विचाराधीन बंदी जिला जोधपुर के लूणी निवासी एवं विचाराधीन बंदी छताराम पुत्र हड़मानाराम पटेल के पास मोबाइल मिला। इस मोबाइल में सिम भी लगी हुई थी।

विचाराधीन बंदी जोधपुर के ही लूणी निवासी मोहनराम पुत्र चेनाराम गोदारा से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा गया था। उसके पास दो मोबाइल मिले। दोनों फोन को जब्त कर कोतवाली में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रहलाद सिंह को सौंपी है।

Published on:
16 May 2023 05:47 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी