भीलवाड़ा

अब टैक्स चोरों के घर-गाड़ी भी सीज हो सकेंग

आयकर विभाग की रेड (छापे) में अब कर चोरी के आरोपियों के नगद-गहनों के अलावा घर-गाड़ी भी सीज कर ली जाएगी

2 min read
आयकर विभाग की रेड (छापे) में अब कर चोरी के आरोपियों के नगद-गहनों के अलावा घर-गाड़ी भी सीज कर ली जाएगी

भीलवाड़ा।

आयकर विभाग की रेड (छापे) में अब कर चोरी के आरोपियों के नगद-गहनों के अलावा घर-गाड़ी भी सीज कर ली जाएगी। कर चोरी करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई करने का अधिकार हाल में आयकर कानून के सेक्शन 132 (9बी) में सुधार होने की वजह से मिला है।

अब तक आयकर विभाग के सर्च ऑपरेशन में नकद, ज्वैलरी तो सीज कर लेती थी, लेकिन लोग अपनी प्रॉपर्टी को बेचकर राशि हासिल करने में सफल हो जाते थे।सेक्शन 132 (9बी) के लागू होने से आईटी इंवेस्टिगेशन टीम के ऑपरेशन की दिशा बदल जाने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी सर्च ऑपरेशन में मकानों के भी सील करने का अधिकार रखेंगे।

पहले सर्च ऑपरेशन में सिर्फ बैंक लॉकर से संपत्तियां, नगदी या घरों में रखे आभूषण आदि जब्त किए जाते थे। इसके बाद करदाता को यह साबित करना होता था कि इस आय का उनके पास हिसाब है। इसके बाद ही उनकी सम्पत्ति वापस मिलती थी।इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन साल का समय निकल जाता था। लेकिन अब इस नए नियम से आईटी अधिकारियों को छापा मारने में भी आसानी होगी तथा कार्रवाई को भी अंजाम देने में समय कम लगेगा।

कोटडी के थाना प्रभारी व शाहपुरा के एसआई सम्मानित

भीलवाड़ाञ्चपत्रिका. कोटड़ी थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह व शाहपुरा थाने के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा का उत्कृष्ठ कार्यो के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा दस हजार रुपए का नकद पुरूस्कार देकर सम्मान किया गया। कोटड़ी थाना प्रभारी सिंह ने गत २६ नवम्बर को कस्बे में पुराने बस स्टैण्ड पर किराणे की दुकान में आग लगने पर जान जोखिम में डाल बिजली के खंभे पर चढकर दूसरी मंजिल पर सो रहे लोगो को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

इसी तरह शाहपुरा थाने के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा ने 27 नवम्बर को रायपुर ग्राम में मानसिक रोग से पीडि़त एक महिला द्वारा अपनी नवजात बालिका को कड़ी ठण्ड में खेत में छोड़ देने के बाद सूचना मिलने पर तत्काल पहुंच कर अपने निजी वाहन से सर्दी से ठिठुरती बालिका को शाहपुरा अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई।

Published on:
14 Apr 2018 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर