भीलवाड़ा

धरने के बाद मिली शिक्षक टेलर को ज्वाइनिंग

भीलवाड़ा. जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक) कार्यालय में धरने के बाद पायरा (बनेड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक अनुराधा टेलर को ज्वाइनिंग मिल गई।
less than 1 minute read
Oct 08, 2022
धरने के बाद मिली शिक्षक टेलर को ज्वाइनिंग
धरने के बाद मिली शिक्षक टेलर को ज्वाइनिंग

भीलवाड़ा. जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक) कार्यालय में धरने के बाद पायरा (बनेड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक अनुराधा टेलर को ज्वाइनिंग मिल गई।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेसरिया के प्रिंसीपल ने लेवल-2 शिक्षक टेलर को ज्वाइनिंग की स्वीकृति का आदेश जारी किया। इसके तुरंत बाद शिक्षक टेलर ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी। टेलर का डेपूटेशन निदेशालय ने 8 सितंबर को डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय आटूण में कर दिया था। जबकि टेलर ने कोई साक्षात्कार नहीं दिया। स्कूल से 20 सितंबर को उसे रिलीव भी कर दिया गया। इसके विरुद्ध टेलर ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण चल पीठ जोधपुर से स्टे ले लिया। इसके बावजूद उन्हें शिक्षा विभाग ज्वाइन नहीं करवा रहा था। इससे व्यथित होकर शिक्षक टेलर 4 अ€क्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक) कार्यालय में धरने पर बैठ गई थी। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और शिक्षक को राहत मिली।

Updated on:
08 Oct 2022 09:28 am
Published on:
08 Oct 2022 09:28 am