भीलवाड़ा

परिषद में लूट की घटना के बाद निविदा निरस्त

17 जून को हुई थी घटना

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
परिषद में लूट की घटना के बाद निविदा निरस्त

भीलवाड़ा।
नगर परिषद कार्यालय में पिछले दिनों एक ठेकेदार के साथ लूट की घटना के बाद ऑटो टिपर के लिए ड्राइवर उपलब्ध कराने समेत तीन निविदाओं को निरस्त कर दिया गया है। गत १७ जून को ऑटो टिपर व बैट्री के होने वाले टेंडर के दिन एक ठेकेदार से २.२७ लाख रुपए से भरे बैग को लूटने, फिर बैग को वापिस फैंकने की घटना हुई थी। घटना की सूचना के बाद नगर परिषद कार्यालय में पुलिस आने के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने सभापति राकेश पाठक और आयुक्त दुर्गाकुमारी इस कार्य से सम्बंधित टेण्डर निरस्त करने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि १७ जून को होने वाले टैंडर के दिन हुई लूट की घटना में परिषद के निविदा प्रक्रिया की पोल खोल दी है। ऑफलाइन प्रक्रिया में ठेकेदारों के पूल करने की शिकायत आती थी, लेकिन अब ठेकेदारों के बीच ऑनलाइन निविदा में भी पूल करने लिए ऐसा किया गया। ऑनलाइन निविदाओं में गड़बड़ी के चलते ठेकेदारों के बीच 27 मिनट तक नकली लूट का नाटकीय घटनाक्रम हुआ है। ठेकेदार का पैसों से भरा बैग पहले नाटकीय ढंग से लूटना और बाद में पुलिस के पहुंचते ही बैग का मिल जाना सवालों के घेरे में था। परिषद प्रबंधन इसे मामूली विवाद समझकर टालता रहा। लेकिन इससे सिस्टम की पोल खुल गई है। अब सभापति ने सभी टेंडर निरस्त कर दिए है।

Published on:
01 Jul 2021 10:17 am
Also Read
View All