ब्याज दर होगी 9.5 प्रतिशतचेम्बर की ओर से बैंक क्रेडिट पर वेबनार
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्यमियों को अब 50 करोड से अधिक तथा 500 करोड तक के बैंक ऋण पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त वर्र्किंग केपिटल बिना किसी नई सिक्युरिटी के मिल सकेगा। इस पर ब्याज दर 9.25 प्रतिशत होगी। इसका लाभ २६ नवंबर को जारी नेशनल क्रेडिट गारन्टी ट्रस्ट ने एमरजेन्सी क्रेडिट लाइन गारन्टी स्कीम 2.0 के तहत मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की वेबनार में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आरसी लोढा ने दी।
उन्होंने बताया कि कामथ कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा 26 विशेष उद्योग श्रेणियों एवं हेल्थ सेक्टर में दी जा रही है। इसमें टेक्सटाइल उद्योग शामिल है। भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योगों को लाभ के लिए बैंकों में आवेदन करना होगा। नए ऋण के पुर्नभुगतान के लिए 1 वर्ष का मोरटोरियम एवं 4 वर्ष का समय दिया गया है।
लोढा ने बताया कि जो बडे उद्योग कोविड-19 काल से परेशानी में हैं, वे आरबीआइ के अगस्त 2020 के सर्कुलर के तहत लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1 मार्च 2020 को लोन एकाउंट स्टैंडर्ड होना आवश्यक है। उद्योगों को 31 दिसम्बर तक रिस्ट्रक्चरिंग के लिए इन्टर-कॉरपोरेट रिज्युलेशन बैंक को दाखिल करना होगा। इसके बाद 180 दिन में रिस्ट्रक्चरिंग प्लान बैंक को दे सकते हैं। जो उद्योग कोविड के अलावा अन्य कारणों से परेशानी में है, वे भी आरबीआइ के जून 2019 के सर्कुलर के तहत आवेदन कर सकते हैं। शुरू में चेम्बर अध्यक्ष जीसी जैन ने स्वागत किया। संचालन महासचिव आरके जैन ने किया।