भीलवाड़ा

चोरी के आरोपियों ने और कबूली वारदात

शक्करगढ़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व फैंसी स्टोर का ताला तोड़कर सामान चुराने के मामले में एक दिन के रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में चोरी की और वारदात सामने आई है। आरोपियों ने जहाजपुर और बासोली थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Jul 27, 2021
The accused of theft confessed more crime

भीलवाड़ा. शक्करगढ़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व फैंसी स्टोर का ताला तोड़कर सामान चुराने के मामले में एक दिन के रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में चोरी की और वारदात सामने आई है। आरोपियों ने जहाजपुर और बासोली थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया। उनसे गहनता से पूछताछ चल रही है। दोनों मौज शौक के लिए वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने महंगे कपड़े पहनने और शौक को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया।
थानाप्रभारी रामस्वरूप चौधरी के अनुसार शक्करगढ़ निवासी महेन्द्र रेगर व आरिफ ने पूछताछ में जहाजपुर में खड़ी पिकअप के कांच तोड़कर दस हजार व टेप चुराना कबूल किया। इसी तरह बसोली थाना क्षेत्र के मेंडिया चौराहे से चाय की केबिन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा व किराणे का सामाना चुराया। गौरतलब है कि पुलिस ने दोनों को १९ जुलाई को शक्करगढ़ निवासी ममता खटीक की बूंदी रोड पर फैंसी स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनसे माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on:
27 Jul 2021 10:43 pm
Also Read
View All