भीलवाड़ा . छठ रविवार शाम को मनाई जाएगी। तालाब या कुण्ड पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
भीलवाड़ा . छठ रविवार शाम को मनाई जाएगी। तालाब या कुण्ड पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। चार दिवसीय छठ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया गया। महिलाओं ने व्रत किया। पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं किया। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर चावल और गुड़ से बनाई खीर व विभिन्न प्रकार के फलों को बांटा गया।
जिला प्रशासन ने तालाब व कुंड की सफाई करवाई है। छठ पूजा बिहार, बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य का मुख्य पर्व है। मैथिल सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि छठ पूजा रविवार को होगी। सोमवार को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। मुख्यतः वाटर वर्क्स तालाब, मानसरोवर, हरनी महादेव, धंधोलाई तालाब के अवावा महादेवी पार्क में यह कार्यक्रम होगा। वही तालाब की पूरी सफाई नहीं होने से समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया है। समाज के लोगों का कहना है कि तालाब में गंदे पानी के बीच खड़े होकर पूजा करनी होगी।