भीलवाड़ा

सफेद चादर में लिपटा शहर, दिन-रात का पारा चढ़ा, राहत नहीं

टेक्सटाइल सिटी में सर्दी सितम पर है। पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठिठुरन और गलन ने जीना मुहाल कर दिया। इससे सर्दी असहनीय हो रही है। शहर में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज […]

less than 1 minute read
Jan 31, 2026
The city was wrapped in a white sheet, day and night temperatures rose, but there was no relief.

टेक्सटाइल सिटी में सर्दी सितम पर है। पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठिठुरन और गलन ने जीना मुहाल कर दिया। इससे सर्दी असहनीय हो रही है। शहर में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में दिन-रात के पारे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि राहत जैसा महसूस नहीं हुई है। सुबह लोग उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता ना के बराबर थी। इससे वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी के तल्ख तेवर से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। आगामी दिनों में सर्दी के तेवर इसी तरह के बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
31 Jan 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर