भीलवाड़ा

चलती ट्रेन में  बिगड़ी चित्तौडग़ढ़ से पुष्कर जा रही विदेशी युवती की तबियत,   माण्डल स्टेशन पर ट्रेन रोककर उतारा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
The conditionforeign girl in the train in bhilwara
The conditionforeign girl in the train in bhilwara

भीलवाड़ा।

चित्तौडग़ढ़ से पुष्कर जा रही विदेशी युवती की तबियत टे्रन में बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने लगे। लोको पायलट को इस बारे में बताया। उसने माण्डल स्टेशन मास्टर को बताया। उसे माण्डल स्टेशन पर उतार कर माहत्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मंगलवार दोपहर तक हालत सामान्य हो गई थी।

जानकारी के अनुसार शताब्दी ट्रेन में हॉलेण्ड की युवती सवार थी। चित्तौडग़ढ़ से रवाना होने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने लगे। लोको पायलट को इस बारे में बताया। उसने माण्डल स्टेशन मास्टर को बताया। उसके बाद जानटाइन नामक युवती को माण्डल स्टेशन पर ट्रेन रोककर उतारा गया। उसे एम्बुलेंस से एमजीएच पहुंचाया। वहां उसकी मंगलवार दोपहर तक हालत सामान्य हो गई थी।

कूरियर व्यवसायी के 48 लाख ले भागा नौकर, दो साल बाद पाली से गिरफ्तार

भीलवाड़ा. कोतवाली थाना पुलिस ने करीब दो साल पूर्व कूरियर व्यवसायी के 48 लाख रुपए लेकर भागे नौकर खिंद (पाली) निवासी अजयराजसिंह उर्फ जीतू को मंगलवार को पाली से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली लाया गया। जहां से उससे नकदी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2016 को मण्डोवरा (सिरोही) निवासी दिनेश कुमार ने अदालत के दखल से कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि परिवादी की नागौरी गार्डन में रमेश कुमार, शंकरलाल कूरियर एण्ड कम्पनी है। परिवादी ने भाई शंकरलाल को भीलवाड़ा में भूखण्ड खरीदने के लिए 50 लाख रुपए भिजवाए। भीलवाड़ा में भूखण्ड का सौदा निरस्त हो गया। एेसे में कूरियर कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी अजयराजसिंह को 48 लाख रुपए देकर शंकरलाल को लौटाने के लिए 20 अक्टूबर 2015 को अहमदाबाद भेजा गया। नौकर अजयराज यह राशि लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तब मामला दर्ज कर आरोपी को मफरूर घोषित करवाया।

Published on:
25 Jul 2018 09:13 am