भीलवाड़ा

ट्रक से गोवंश कुचला, गोभक्तों ने विरोध कर चालक को पीटा, केबिन से 45 हजार पार

शहर के निकट सुवाणा में बुधवार रात को ट्रक से गोवंश कुचल गया। गुस्साए गोभाक्तों ने चालक की पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान किसी ने ट्रक के केबिन से ४५ हजार पार कर लिए। इस सम्बंध में रिपोर्ट सदर थाने में दी गई।

less than 1 minute read
Jul 28, 2021
The cow was crushed by the truck, the cow devotees protested and beat

भीलवाड़ा. शहर के निकट सुवाणा में बुधवार रात को ट्रक से गोवंश कुचल गया। गुस्साए गोभाक्तों ने चालक की पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान किसी ने ट्रक के केबिन से ४५ हजार पार कर लिए। इस सम्बंध में रिपोर्ट सदर थाने में दी गई।

जानकारी के अनुसार सांवरलाल नामक ट्रक चालक पशु आहार लेकर सुवाणा आया था। पशु आहार खाली करने के बाद सम्बंधित दुकान से ४५ हजार रूपए लेकर चालक ने केबिन में रख दिए। गाड़ी को आगे-पीछे ले रहा था। इस दौरान बछड़ा चपेट में आ गया। इससे बछड़े की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। वहां हंगामा खड़ा हो गया। किसी ने केबिन से ४५ हजार पार कर लिए। कुछ लोगों ने समझाइश करके चालक से गोशाला के नाम पर ग्यारह सौ रुपए की रसीद कटवाने के लिए कहा। चालक केबिन से राशि लेने गया तो उसे ४५ हजार नहीं मिले। इस चालक गाड़ी लेकर सदर थाने पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस सम्बंध में देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।

Published on:
28 Jul 2021 10:45 pm
Also Read
View All