भीलवाड़ा

राज्य सरकार ने आचार्य महाश्रमण को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया

नौ जुलाई को राजस्थान में प्रवेश करेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 7:57 PM IST
राज्य सरकार ने आचार्य महाश्रमण को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया
राज्य सरकार ने आचार्य महाश्रमण को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया

भीलवाड़ा।
तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण 9 जुलाई को चित्तौडगढ़़ के निम्बाहेड़ा से राजस्थान में मंगलप्रवेश करेंगे। वे भीलवाड़ा में चातुर्मास करेंगे। राजस्थान सरकार ने आचार्य महाश्रमण को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। आचार्य महाश्रमण का अगले एक-दो दिन में मंदसौर में मंगल प्रवेश होगा। आचार्य 50 हजार किलोमीटर की अहिंसा यात्रा लेकर नेपाल भूटान जैसे देश व भारत के कई राज्यों की पैदल यात्रा करते हुए अभी मध्यप्रदेश में है। राजकीय अतिथि दर्जा प्राप्त आचार्य महाश्रमण के राजस्थान की सीमा में आते ही प्रदेश की पुलिस उनकी अगवानी और सुरक्षा करेगी।
लगने लगे बैनर पोस्टर
आचार्य महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य महाश्रमण का १८ जुलाई को भीलवाड़ा के तेरापंथ नगर के आदित्य विहार में मंगल प्रवेश होगा। उनके मंगल प्रवेश और चातुर्मास को देखते हुए शहर में अभी से ही उनकी अगवानी की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी समाज अपने-अपने स्तर पर बैनर पोस्टर के माध्यम से स्वागत करने में जुटे है। शहर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिग लगाए गए है।
आचार्य महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ के 11वे अधिशास्ता जिनका जीवन मानव मात्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया। जिनका विलक्षण व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी का प्रवाह निराशा मुक्ति का साधन बन गया। जिनका शांत आभामंडल दु:ख और तमस के अंधियारो में उजाला बन गया। ऐसे आचार्य महाश्रमण का १८ जुलाई को भीलवाड़ा के तेरापंथ नगर के आदित्य विहार में मंगल प्रवेश होगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल