भीलवाड़ा

पहाड़ी को बना रखा था चोरी के माल छिपाने का अड्डा

शहर में दुपहिया वाहन चोरी में लिप्त शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर नौ दुपहिया वाहन बरामद किए। आरोपित ने हरणी महादेव मंदिर की पहाड़ी को वाहन छिपाने का अड्डा बना रखा था। इतना ही नहीं आरोपित चोरी की सभी वारदातों को अकेले अंजाम देता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 12:27 PM IST
The hill was built to hide stolen goods
The hill was built to hide stolen goods

भीलवाड़ा। शहर में दुपहिया वाहन चोरी में लिप्त शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर नौ दुपहिया वाहन बरामद किए। आरोपित ने हरणी महादेव मंदिर की पहाड़ी को वाहन छिपाने का अड्डा बना रखा था। इतना ही नहीं आरोपित चोरी की सभी वारदातों को अकेले अंजाम देता था।

शहर में दुपहिया वाहन चोरी की बढ़ती वारदतों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी नेमीचंद चौधरी की अगुवाई में विशेष टीम गठित की। टीम को चोरी की वारदातों में तेजाजी चौक के सोरगरों का बाड़ा निवासी जमील उर्फ बाबू उर्फ कारी (३५) पुत्र फ कीर मोहम्मद पठान के लिप्त होने की जानकारी मिली। २७ अक्टूबर को आरोपित के तेज सिंह सर्किल क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने सर्किल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित को पकड़ा लिया। आरोपित के कब्जे से बरामद हुई स्कूटी भी चोरी की निकली। आरोपित जमील को परिवादी गायत्रीनगर निवासी बालूसिंह पंवार की रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ में उसने शहर में हुई दुपहिया वाहनों की चोरी में लिप्त होना बताया।

जमील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो गत एक साल से वाहन चोरी की वारदात कर रहा है। लॉक डाउन के कारण चोरी किए गए वाहन नहीं बिक रहे थे। इस लिए उसने चोरी के वाहन बाइक,स्कूटर को हरणी महादेव की पहाडिय़ों पर स्थित गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने बाद में यह वाहन बरामद कर लिए। आरोपित ने बताया कि शौक- मौज व आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी की वारदातें की।

Published on:
Also Read
View All